लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव से पहले वसुंधरा सरकार जयपुर के तीन बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने की तैयारी में जुटी

By भाषा | Updated: September 30, 2018 15:03 IST

शहरी विकास एवं आवासीय मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बताया कि जयपुर शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली द्रव्यवती नदी परियोजना का उद्घाटन गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर दो अक्टूबर को किया जायेगा। 

Open in App

जयपुर, 30 सितम्बर: राजस्थान में सन्निकट विधानसभा चुनाव को देखते हुए वसुंधरा राजे सरकार जयपुर में अपनी तीन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। इन तीन परियोजनाओं में से द्रव्यवती नदी योजना का उद्घाटन आगामी मंगलवार को होने वाला है, जबकि रिंग रोड परियोजना और मेट्रो ट्रेन फेज -1 बी परियोजना के उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

शहरी विकास एवं आवासीय मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बताया कि जयपुर शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली द्रव्यवती नदी परियोजना का उद्घाटन गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर दो अक्टूबर को किया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत द्रव्यवती नदी में हर 300 मीटर पर 100 चैक डैम बनाए गए है। सीकर रोड, रामचंद्रपुरा डैम और लैंडस्केप पार्क सहित कई जगह व्युइंग प्वाइंट बने हैं, जहां से शहर और नदी की खूबसूरती का नजारा लिया जा सकेगा। नदी के किनारे दो ट्रैक बनाए हैं। इनमें से एक पैदल घूमने वालों के लिए है तो दूसरा साइकिल चलाने वालों के लिए है।

उन्होंने बताया कि 47 किलोमीटर लंबी नदी के 15-16 किलोमीटर में निर्माण कार्य पूरा हो गया है और 30 किलोमीटर में छोटा मोटा का अभी बाकी है, जिसे पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। दो अक्तूबर को शिप्रापथ से परियोजना का उद्घाटन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिये लगने वाली आचार संहिता से पूर्व मेट्रो ट्रेन के फेज-1 बी और रिंग रोड का उद्घटान हो जाये। इसके लिये दोनों परियोजनाओं का तेजी से काम चल रहा है। रिंग रोड परियोजना हिन्दुस्तान की उन परियोजनाओं में से एक है जिसमें सबसे तेज गति से काम चल रहा है ।

जयपुर विकास प्राधिकरण के निदेशक (अभियांत्रिकी) नारायण चंद्र माथुर ने बताया कि अजमेर रोड से आगरा रोड को जोड़ने वाली 47 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण कार्य एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है और लगभग 21 किलोमीटर का कार्य पूरा कर लिया गया है।

मेट्रो ट्रेन के फेज-1बी का ट्रायल शुरू हो गया है और उम्मीद है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आने वाले दिनों में ट्रायल के दौरान इसे हरी झंडी दिखा सकती हैं। उद्घाटन के लिये छोटी चौपड़ तक का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि अभी यह ट्रेन लोगों के लिये उपलब्ध नहीं होगी। अभी ट्रायल चल रहा है और संभवना है कि दो तीन माह के ट्रायल के बाद यह ट्रेन यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। 

चांदपोल मेट्रो स्टेशन से छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रायल किया जा चुका है गौरतलब है कि 18 सितम्बर 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्रायल रन के दौरान ही ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी थी। फिर 3 जून 2015 को इसका औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया और उसके बाद ही यात्रियों की आवाजाही शुरू हुई।

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्‍थान चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर