लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर की कड़ी कार्रवाई, काटे 2 लाख 44 हजार चालान

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 9, 2020 07:13 IST

प्रदेश में 24 हजार 728 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 219  मुकदमे दर्ज कर 300 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिषेधाज्ञा और क्वारंटाइन मापदण्डों का उल्लंघन करने पर 3 हजार 570 एफआईआर दर्ज कर अब तक 7 हजार 627 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 7 लाख 65 हजार 134 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 59 हजार 81 वाहनों को जब्त किया गया।

जयपुरः राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 4 लाख 38 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर 6 करोड़ 69 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 1 लाख 81 हजार, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 11 हजार 73 एवं सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर 2 लाख 44 हजार 606 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।

महानिदेशक पुलिस भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि निषेधाज्ञा और क्वारंटाइन मापदण्डों का उल्लंघन करने पर 3 हजार 570 एफआईआर दर्ज कर अब तक 7 हजार 627 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 7 लाख 65 हजार 134 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 59 हजार 81 वाहनों को जब्त किया गया तथा करीब 13 करोड़ 69 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में 24 हजार 728 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 219  मुकदमे दर्ज कर 300 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 228 को गिरफ्तार किया गया है। लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी करते पाये गये दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 143 मुकदमे दर्ज कर 98 को गिरफ्तार किया गया एवं 47 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। 

महानिदेशक पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक सभी गतिविधियां निषिद्ध है। उन्होंने आमजन से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस की अनुपालना करने, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने एवं हाथ धोने के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। 

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए इन दिशा-निर्देशों की अनुपालना नहीं करने वालों के विरूद्व नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान सरकारराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब