लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने शहीदों के नाम पर 15 राजकीय विद्यालय के रखे नाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 7, 2019 16:28 IST

मंत्री डोटासरा ने बताया कि चूरू जिले में शहीद राजेश कुमार फगेडिया राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, शहीद हैड कानि. पाल सिंह राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, जसरापुर एवं शहीद जीडीआर रामकुमार सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय लादडिया का नामकरण किया गया है। 

Open in App

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि राज्य सरकार शहीदों की शहादत को नमन करती है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने शहीदों के नाम पर राजकीय विद्यालयों का नामकरण किए जाने से संबंधित पूर्व सरकार द्वारा लम्बे समय से लम्बित रखी गई फाइलों का निस्तारण करते हुए इस संबंध में त्वरित आदेश जारी करने के निर्देश दिए। 

उनके निर्देश पर गुरुवार को ही शिक्षा ग्रुप-6 द्वारा इस संबंध में सभी पत्रावलियों का निस्तारण करते हुए प्रदेश के 15 राजकीय विद्यालयों का नामकरण शहीदों के नाम पर किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। 

डोटासरा ने कहा कि शहीदों का सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य के चूरू, नागौर एवं झुंझुनूं जिलों के तीन-तीन राजकीय विद्यालयों, अलवर एवं सीकर के दो-दो तथा जैसलमेर एवं जोधपुर के एक-एक राजकीय विद्यालय का नामकरण शहीदों के नाम से किया गया है।

मंत्री डोटासरा ने बताया कि चूरू जिले में शहीद राजेश कुमार फगेडिया राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, शहीद हैड कानि. पाल सिंह राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, जसरापुर एवं शहीद जीडीआर रामकुमार सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय लादडिया का नामकरण किया गया है। 

उन्होंने बताया कि नागौर जिले में शहीद तेज सिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर लाडनू, शहीद चौखाराम राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामदेवरा मन्दिर कुड़छी, खींवसर और शहीद चम्पालाल गिल राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिलों की ढाणी साजूं डेगाना का नामरण किया गया है। 

इसी प्रकार झुंझुनूं जिले में शहीद मेजर एमएच खान राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय धनूरी अलसीसर, शहीद सुबेदार निहाल सिंह राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय नूनिया गोठडा चिडावा एवं शहीद भीम सिंह शौर्यचक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसरापुर को अब शहीदों के नाम से जाना जाएगा। 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि अलवर जिले में शहीद हवलदार परसराम झांजरिया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीलवा, किशनगढ़बास एवं शहीद लांस नायक भागचन्द गुर्जर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बादसू कठूमर का नामकरण भी शहीदों के नाम से किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह सीकर जिले में शहीद रामचन्द्र भास्कर राजकीय प्राथमिक विद्यालय उत्तरी ढाणी थोरासी धोद एवं शहीद सोहन लाल यादव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाडली का नामकरण किया गया है। जैसलमेर जिले में शहीद कानसिंह सोलंकी राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, बडोडा गांव को तथा जोधपुर जिले में शहीद ओमप्रकाश जाखड़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय पूनियां की बासनी, बावड़ी को भी अब शहीद के नाम से जाना जाएगा।  

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों