लाइव न्यूज़ :

न्यूनतम मजदूरी में 7 रुपए का इजाफा, जानें अब किसे मिलेंगे कितने रुपये, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया तोहफा, एक जुलाई 2021 से लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2022 20:10 IST

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में जुलाई, 2020 से जून, 2021 तक कुल 12 माह की अवधि में हुई वृद्धि के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दरों में प्रतिदिन सात रुपये की वृद्धि करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूनतम मजदूरी की दरों में पिछली वृद्धि 27 रुपये प्रतिदिन एक जुलाई, 2020 से लागू की गई थी। एक जुलाई, 2021 की पिछली तारीख से लागू किया जाएगा।उच्च कुशल श्रमिक को 326 रुपए के स्थान पर 333 रुपए प्रतिदिन या 8,658 रुपए प्रतिमाह मजदूरी प्राप्त होगी।

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों को तोहफा दिया है। गहलोत ने प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों में सात रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, मजदूरों एवं कामगारों के आर्थिक हित को ध्यान में रखते हुए पुनरीक्षित दरों को एक जुलाई, 2021 की पिछली तारीख से लागू किया जाएगा।

 

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब अकुशल श्रमिक को 252 रुपए के स्थान पर 259 रुपए प्रतिदिन या 6,734 रुपए प्रतिमाह, अर्द्धकुशल श्रमिक को 264 रुपए के स्थान पर 271 रुपए प्रतिदिन या 7,046 रुपए प्रतिमाह और कुशल श्रमिक को 276 रुपए के स्थान पर 283 रुपए प्रतिदिन या 7,358 रुपए प्रतिमाह तथा उच्च कुशल श्रमिक को 326 रुपए के स्थान पर 333 रुपए प्रतिदिन या 8,658 रुपए प्रतिमाह मजदूरी प्राप्त होगी।

श्रम विभाग ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत 56 नियोजनों में न्यूनतम मजदूरी की वर्तमान दरों में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में जुलाई, 2020 से जून, 2021 तक कुल 12 माह की अवधि में हुई वृद्धि के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दरों में प्रतिदिन सात रुपये की वृद्धि करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। उल्लेखनीय है कि न्यूनतम मजदूरी की दरों में पिछली वृद्धि 27 रुपये प्रतिदिन एक जुलाई, 2020 से लागू की गई थी। 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?