लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा 'फादर आफ इंडिया' कहे जाने के बावजूद मोदी के मौन पर गहलोत का मुखर प्रहार!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 2, 2019 20:38 IST

सीएम गहलोत का कहना है कि यदि मोदी जी सही मायने में महात्मा गांधी जी का सम्मान करते हैं, तो उन्हें वहां अमेरिकी राष्ट्रपति को सुधारना चाहिए था. उन्हें कहना चाहिए था कि भारत में केवल एक राष्ट्रपिता हैं और उनका नाम एमके गांधी है, उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता.

Open in App
ठळक मुद्देसीएम गहलोत ने कहा कि इन लोगों ने 70 साल तक गांधी और पटेल का नाम नहीं लिया,ट्विटर पर सीएम गहलोत ने लिखा- नई पीढ़ी को आने वाले वक्त में इस देश को संभालना है

पीएम नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा सार्वजनिक रूप से फादर आफ इंडिया कहे जाने के बावजूद पीएम मोदी के मौन रहने पर सीएम अशोक गहलोत ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए मुखर प्रहार किया है.सीएम गहलोत ने कहा कि आज गांधी जयंती पर, मैं अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा मोदी को फादर आफ इंडिया कहे जाने और इस पर मोदी द्वारा ट्रम्प की कही गई बातों पर आपत्ति नहीं करने के बारे में अपना विरोध दर्ज कराना चाहता हूं. अगर मोदी गांधी जी का सम्मान करते हैं, तो वे चुप क्यों रहे?

सीएम गहलोत का कहना है कि यदि मोदी जी सही मायने में महात्मा गांधी जी का सम्मान करते हैं, तो उन्हें वहां अमेरिकी राष्ट्रपति को सुधारना चाहिए था. उन्हें कहना चाहिए था कि भारत में केवल एक राष्ट्रपिता हैं और उनका नाम एमके गांधी है, उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता.

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने 70 साल तक गांधी और पटेल का नाम नहीं लिया, कुछ साल से नाम लेने लगे हैं, लेकिन 70 साल तक गांधी के विराट व्यक्तित्व, पटेल के कॉन्ट्रीब्यूशन को ये लोग नहीं समझ पाए इसके लिए इन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.

उनका कहना है कि जब तक गांधी के सिद्धांतों को नहीं अपनाएंगे तब तक नाम लेना सिर्फ स्वार्थ है.सीएम गहलोत का कहना है कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि गांधी जयंती को विश्वभर में इंटरनेशनल डे आफ नानवायलेंस के रूप में मनाया जा रहा है, यूपीए सरकार के वक्त में यह फैसला करवाया गया और यूएन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करवाया गया, इससे पूरी दुनिया में गांधीजी के प्रति एक मैसेज गया.

इधर, महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष अधिवेशन को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद आज देश जिस स्थिति में गुजर रहा है, वह चिंता का विषय है. लोकतंत्र खतरे में है. पूरे देश में भय और हिंसा का माहौल है.

लेकिन, आरएसएस, भाजपा तथा उसके नेताओं द्वारा आज महात्मा गांधी का नाम लिया जाना, गांधी और कांग्रेस के विचारों की विजय है. आरएसएस, भाजपा और उनके नेताओं को गांधी का नाम लेना पड़ रहा है, यह हमारी नीतियों, कार्यक्रमों और सिद्धांतों की विजय है.

उधर, ट्विटर पर सीएम गहलोत ने लिखा- नई पीढ़ी को आने वाले वक्त में इस देश को संभालना है, अगर नई पीढ़ी गुमराह होगी, जिस प्रकार उसे गुमराह करने का काम आज सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है, तो यह देश के हित में नहीं है!

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह