लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: गांधी जयंती पर गहलोत सरकार का अहम फैसला, गुटखा-पान मसाले पर पूरी तरह से रोक

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 3, 2019 06:14 IST

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर जहां राजस्थान भर में कांग्रेस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वहीं गहलोत सरकार ने आज एक अहम घोषणा करते हुए एक आदेश जारी कर प्रदेश में गुटखा-पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारियों के भंडारण, उत्पादन एवं बिक्री पर पूर्णतया रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत बजट में भी इस प्रकार की मंशा जता चुके हैं कि गुटखा-पान मसाले से प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में कैंसर के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अशोक गहलोत ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कैंसर के भयावह रोग पर अंकुश लगाने की भावना को ध्यान में रखते हुए गुटखा-पान मसाले पर रोक लगाने का अहम फैसला लिया है। 

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर जहां राजस्थान भर में कांग्रेस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वहीं गहलोत सरकार ने आज एक अहम घोषणा करते हुए एक आदेश जारी कर प्रदेश में गुटखा-पान मसाला और फ्लेवर्ड सुपारियों के भंडारण, उत्पादन एवं बिक्री पर पूर्णतया रोक लगा दी है।

सूत्रों के अनुसार आदेशों में कहा गया है कि गुटखा, पान मसाला एवं फ्लेवर्ड सुपारीके भंडारण, वितरण एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस तरह के आदेशा संबंधित विभाग को भेज कर इनका उल्लंघन करने वालों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये गये है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत बजट में भी इस प्रकार की मंशा जता चुके हैं कि गुटखा-पान मसाले से प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में कैंसर के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने इसे लेकर गहरी चिंता जताई थी। अशोक गहलोत ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कैंसर के भयावह रोग पर अंकुश लगाने की भावना को ध्यान में रखते हुए गुटखा-पान मसाले पर रोक लगाने का अहम फैसला लिया है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं