लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः रोडवेज में मुफ्त यात्रा, क्या सरकार चलेगी 100 करोड़ का दांव?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 20, 2019 18:58 IST

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस राजस्थान की सभी 25 सीटें हार गई थी और इसकी बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि नए और युवा मतदाताओं को जोड़ने में कांग्रेस कामयाब नहीं रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देबेरोजगारी भत्ता, हजारों भर्तियां, स्वरोजगार के लिए आसान ऋण जैसे ऐलान तो सरकार पहले ही कर चुकी हैर्तमान प्रदेश सरकार रोडवेज को फिर से बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. 

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार युवाओं पर फोकस है. इनके लिए प्रदेश सरकार के बजट में तो कई घोषणाएं की ही गई हैं, अब कुछ और सुविधाएं भी बेरोजगार को मिल सकती हैं. राजस्थान रोडवेज की वैसे तो आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदेश सरकार 100 करोड़ का दांव खेल सकती है.

बेरोजगारी भत्ता, हजारों भर्तियां, स्वरोजगार के लिए आसान ऋण जैसे ऐलान तो सरकार पहले ही कर चुकी है, अब यदि बेरोजगारों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आने-जाने के लिए सरकार रोडवेज में मुफ्त यात्रा का अवसर देती है तो सरकार पर करीब सौ करोड़ प्रतिवर्ष का आर्थिक भार जरूर बढ़ेगा, लेकिन इसका कांग्रेस को सियासी फायदा भी मिलेगा.

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस राजस्थान की सभी 25 सीटें हार गई थी और इसकी बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि नए और युवा मतदाताओं को जोड़ने में कांग्रेस कामयाब नहीं रही थी.

राजस्थान रोडवेज की आर्थिक स्थिति लंबे समय से खराब है तथा इसके कर्मचारी अपनी जरूरतों को लेकर कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं. पिछली वसुंधरा राजे सरकार के दौरान तो रोडवेज बेहद खराब स्थिति में आ गई थी. वर्तमान प्रदेश सरकार रोडवेज को फिर से बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. 

प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि रोडवेज में जल्दी ही एक हजार नई बसें खरीदी जाएंगी. उनका तो यह भी कहना है कि रोडवेज का घाटा पांच हजार करोड़ पहुंचाने में गत बीजेपी सरकार की बड़ी भूमिका थी, क्योंकि बीजेपी सरकार रोडवेज को बंद करना चाहती थी. अब प्रदेश सरकार ने रोडवेज को बेहतर बनाने के लिए लोक परिवहन सेवा की बसों के नए परमिट देना बंद कर दिया है, जिससे इसकी आय में बढ़ोतरी हुई है.

यदि रोडवेज पर प्रदेश सरकार ने ध्यान दिया तो इसकी स्थिति में तो सुधार होगा ही, बेरोजगारों को भी मुफ्त यात्रा का लाभ देने की सरकारी मंशा पूरी हो सकेगी. 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर