लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: 15 सालों से माफिया धड़ल्ले से कर रहा है अवैध बजरी व पत्थर खनन, माफियाओं पर कार्रवाई से कतरा रहे हैं अधिकारी

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 4, 2020 21:29 IST

अधिकारी मजबूरी बताते हुए कहते हैं कि माफिया के खिलाफ अकेले कार्रवाई संभव नहीं है।बांध क्षेत्र में मशीनों के जरिये अवैध खनन बेखौफ जारी है और बांध के लिए भूमि अवाप्ति को मुआवजा लेने के बाद भी लोगों ने भूमि पर अवैध खनन करके इसे छलनी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में माफियाओं द्वारा लगभग डेढ दशक से धड़ल्ले से अवैध बजरी और पत्थर खनन जारी है। जिसके चलते यहां 70 से 100 फीट तक गहरे गड्ढे हो गये है।

जयपुर: राजस्थान के पावटा क्षेत्र के लगभग 24 गांवों में कृषि भूमि, सरकारी भूमि और बनाड़ी बांध के लगभग 10 किमी के क्षेत्र में माफियाओं द्वारा लगभग डेढ दशक से धड़ल्ले से अवैध बजरी और पत्थर खनन जारी है। जिसके चलते यहां 70 से 100 फीट तक गहरे गड्ढे हो गये है।

वहीं खनन अधिकारियों में माफिया को भय इस कदर व्याप्त है कि वे उनके खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। अधिकारी मजबूरी बताते हुए कहते हैं कि माफिया के खिलाफ अकेले कार्रवाई संभव नहीं है।बांध क्षेत्र में मशीनों के जरिये अवैध खनन बेखौफ जारी है और बांध के लिए भूमि अवाप्ति को मुआवजा लेने के बाद भी लोगों ने भूमि पर अवैध खनन करके इसे छलनी कर दिया है।

ग्रामीणों ने अनेकों बार जिम्मेदार लोगों को इसकी शिकायत की है लेकिन आपसी मिलीभगत के चलते एक दो दिन कार्रवाई का नाटक करके के बाद फिर यही खेल शुरू हो जाता है।उक्त मामले को लेकर लोगों ने अनेक बार धरने प्रदर्शन किये लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और माफियाओं द्वारा रात-दिन धडल्ले से अवैध खनन जारी है।

 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर