लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सर्दी और भूख से मादा पैंथर की मौत, वन विभाग ने दिया जांच का आदेश

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 3, 2020 06:48 IST

वन विभाग के कर्मचारियों का मानना है कि वह भोजन की तलाश में अपने परिवार से अलग हो गई और वापस नहीं लौट सकी। तेज ठंड और भूख ने हालत और खराब कर दी। नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर में उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।

Open in App

भीषण सर्दी और कई दिनों से भोजन नहीं मिलने के कारण एक मादा पैंथर की जयपुर में मौत हो गई। गुरुवार सुबह इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची तो जांच शुरू हो गई। अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मादा पैंथर की मौत पर खुलासा हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार गलता वन विभाग क्षेत्र में घाट के बालाजी के समीप बुधवार को मादा पैंथर को देखा गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मादा पैंथर की उम्र लगभग एक साल थी। उसे निमोनिया के लक्षण थे। 

वन विभाग के कर्मचारियों का मानना है कि वह भोजन की तलाश में अपने परिवार से अलग हो गई और वापस नहीं लौट सकी। तेज ठंड और भूख ने हालत और खराब कर दी। नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर में उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।

वन्यजीव डॉक्टर अरविन्द माथुर ने कहा कि मौत भूख और सर्दी के कारण हो सकती है। लेकिन पूरा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

टॅग्स :राजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया