लाइव न्यूज़ :

CM योगी ने कहा- यूपीए सरकार ने आतंकियों को कश्मीर में खिलाई बिरयानी, मोदी सरकार ने खिलाई गोलियां

By अनुभा जैन | Updated: November 27, 2018 19:18 IST

योगी ने कहा कि कांग्रेस की प्रवृत्ति कार्य करने की ना होकर दुर्योधन जैसी हो गई है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर लड़ाई चल रही है और कुछ भी स्पष्टता नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व विहीन है।

Open in App

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां विकास के मुद्दों से भटक प्रदेश के चुनाव जीतने की उहापोह व जद्दोजहद में लगी हुई हैं। भाजपा ने धर्म को आधार बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जातिवाद को हावी कर वंशवाद व परिवारवाद से कांग्रेस को पिछाड़ने की रणनीति अपनायी है। वहीं कांग्रेस के पास कोई खास मुद्दे नहीं है तो उसने राफेल डील के जरिये भाजपा व प्रधानमंत्री को घेरने की अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। 

प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक के तौर पर खासी डिमांड है। योगी ने आज भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। योगी ने हिंदूत्व को मुद्दा बना कर कांग्रेस पर तंज कसते हुये तिजारा अलवर में आज जनसभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि कश्मीर में जब यूपीए सरकार थी उसने आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई। जबकि मोदी सरकार उन आतंकियों को गोलियां खिला कर देश से खदेड़ रही है। 

योगी ने वसुंधरा राजे की प्रशंसा करते हुये कहा कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर बदली है। भाजपा की प्रदेश में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सरकार फिर बनेगी।

योगी ने कहा कि कांग्रेस की प्रवृत्ति कार्य करने की ना होकर दुर्योधन जैसी हो गई है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर लड़ाई चल रही है और कुछ भी स्पष्टता नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व विहीन है। 

कांग्रेस के लोग आतंकवाद, नक्सलवाद व अलगाववाद की विचारधाराओं को बढ़ावा देने का काम करते है। लेकिन भाजपा के लिए आम लोगों की सुरक्षा व देश का विकास महत्वपूर्ण है। भाजपा के पास सशक्त नेतृत्व है, राष्ट्रवाद की विचारधारा है जो राष्ट्र को मजबूती देने का काम करती है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावयोगी आदित्यनाथवसुंधरा राजेकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस