लाइव न्यूज़ :

सरकारी नौकरी! राजस्थान में आयुष विभाग ने 652 पदों पर निकाली भर्ती; जानें योग्यता, वेतन और आवेदन की आखिरी तारीख

By अनिल शर्मा | Updated: June 25, 2023 14:56 IST

Ayurveda Medical Officer Recruitment 2023: आयुष विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 20-45 साल के अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे और विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में अलग-अलग छूट मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअभ्यर्थी पोर्टल के जरिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।विभाग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि आवेदन के लिए आखिरी तारीख का इंतजार ना करें।

Ayurveda Medical Officer Recruitment 2023: राजस्थान में आयुष विभाग ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 652 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आयुर्वेद में स्नातक डिग्री या समकक्ष अनिवार्य है। आयुष विभाग ने संबंधित भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति भी जारी की है। इसके मुताबिक, 20-45 साल के अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे और विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में अलग-अलग छूट मिलेगी। चयनित होने के बाद शुरुआत में हर महीने 82,400 रुपए वेतन मिलेगा।

विभाग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि आवेदन के लिए आखिरी तारीख का इंतजार ना करें। अभ्यर्थी पोर्टल के जरिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही करना है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के लिए कुल 652 पद हैं।

कैसे करें आवेदन 

आधिकारिक वेबसाइट dsrrau.info पर जाएं। इसके बाद DSRRAU रिक्रूटमेंट या करियर पर क्लिक करें। सम्बंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरें। इसके बाद उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट कर लें।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस