लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची चार हजार के पार, जानिए क्या हैं जिलों के हालात   

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 12, 2020 09:47 IST

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस के 47 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 4 हजार, 35 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में मंगलवार (12 मई) को कोरोना वायरस से संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई है।राजस्थान में अभी सक्रीय मामलों की संख्या 1568 है।

जयपुर: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म करने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद भी कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजस्थान में मंगलवार (12 मई) को कोरोना वायरस से संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई है, जिसके बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 115 पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस के 47 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 4 हजार, 35 पहुंच गई है। अभी तक एक लाख, 76 हजार, 130 सैंपल एकत्रित किए गए हैं, जिसमें से एक लाख, 68 हजार, 546 निगेटिव पाए गए हैं। वहीं, 3549 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। साथ ही साथ 4035 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अभी तक 2362 लोग ठीक हो चुके हैं, जिनमें से 2 हजार, 77 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, राजस्थान में अभी सक्रीय मामलों की संख्या 1568 है। राजस्थान के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के चिकित्सा केंद्रों में रखा गया है।

इधर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के 58 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों की पॉजीटिव से नेगेटिव होने की खबर सबसे ज्यादा सुकून दे रही है। यह आंकड़ा प्रदेश की मजबूत चिकित्सा व्यवस्था, चिकित्सकों और स्वयं मरीजों के जज्बे का परिचायक है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर भी राष्ट्रीय दर के मुकाबले कम है। प्रदेश की मृत्यु दर जहां 2.83 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत प्रदेश में 58 फीसद है, जबकि राष्ट्रीय प्रतिशत 29.9  के करीब है। प्रदेश में पॉजीटिव होने की दर 2.35 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय 3.92 प्रतिशत है।

रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश हर मामले में अन्य राज्यों से कहीं आगे हैं। कोरोना मरीज जहां देश भर में 12 दिनों में दोगुने हो रहे हैं वहीं प्रदेश में 18 दिनों में यह आंकड़ा आ रहा है। राज्य में कोरोना के संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। जयपुर और जोधपुर में प्लाज्मा थैरेपी प्रारंभ होने के बाद मृत्यु दर में भी गिरावट आना तय है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया