लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः विधानसभा में कांग्रेस का संख्याबल बढ़ा, बसपा छोड़ने वाले विधायक कांग्रेसी हुए!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 4, 2020 06:39 IST

बसपा छोड़कर सीएम अशोक गहलोत का साथ देने वाले राजस्थान के सभी 6 विधायक औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए. इन विधायकों ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, इसके बाद इन्हें कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की गई.

Open in App

बसपा छोड़कर सीएम अशोक गहलोत का साथ देने वाले राजस्थान के सभी 6 विधायक औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए. इन विधायकों ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, इसके बाद इन्हें कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की गई.

करीब साढ़े तीन माह पहले जब ये विधायक कांग्रेस को समर्थन देने के लिए आगे आए थे तब सीएम गहलोत ने कहा था कि बसपा के छह विधायक अपनी इच्छा से कांग्रेस में शामिल हुए हैं. कांग्रेस में शामिल होने का उनका (बसपा एमएलए का) अपना निर्णय था.

हालांकि, तब बसपा प्रमुख मायावती काफी नाराज हुई थी और कहा था कि- राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने एक बार फिर बसपा के विधायकों को तोड़कर गैर-भरोसेमंद व धोखेबाज पार्टी होने का प्रमाण दिया है. यह बसपा के साथ विश्वासघात है, जब बसपा वहां कांग्रेस सरकार को बाहर से बिना शर्त समर्थन दे रही थी.

बहरहाल, इन छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस का संख्याबल बढ़ गया है. अब कांग्रेस के पास स्पष्ट और पर्याप्त बहुमत है!

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतबीएसपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील