लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कांग्रेस ने नि:शुल्क टीकाकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, ज्ञापन सौंपे

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:53 IST

Open in App

जयपुर, चार जून राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु हर आयु वर्ग के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की मांग करते हुए शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे।

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर जिलाधीश कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि जयपुर में राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा गया जबकि प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्षों व प्रमुख कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन संबंधित जिलाधीश को सौंपे।

राजधानी जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि देश में कोरोना महामारी शुरू होने के समय प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार महामारी की रोकथाम करने की बजाए राज्यों की चुनी हुई सरकारों को गिराने में अपनी ऊर्जा खर्च कर रही थी जिस कारण कोरोना महामारी का विस्तार पूरे देश में भयावह रूप में हो गया व लाखों लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा।

डोटासरा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अपनी हठधर्मिता के कारण आमजन के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैये व नि:शुल्क टीका नहीं देने के अडिय़ल रूख के खिलाफ व जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर