लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Crisis: गहलोत खेमा सचिन पायलट के प्रति हुआ नरम, मंत्री राजेंद्र सिंह गुहा ने कहा, "सचिन पायलट के अलावा दूसरा और कोई नहीं है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 27, 2022 15:44 IST

राजस्थान में अशोक गहलोत के पक्ष में झंडा बुलंद करने वाले विधायकों के सुर बदलने लगे हैं। सीएम गहलोत के करीबी मंत्री राजेंद्र सिंह गुहा ने सचिन पायलट के सीएम पद की दावेदारी को स्वीकार करने का संकेत दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में गहलोत खेमा अब कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के सामने नतमस्तक दिखाई दे रहा हैवहीं अपनी पार्टी में विधायकों की नाराजगी झेल रहे सचिन पायलट जयपुर से दिल्ली रवाना हो गए हैंगहलोत के करीबी मंत्री राजेंद्र सिंह गुहा ने सचिन पायलट को बतौर सीएम स्वीकार करने का संकेत दिया

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेसी विधायकों के बीच सीएम गद्दी को लेकर चल रही रस्साकशी में गहलोत खेमा अब कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के सामने नतमस्तक दिखाई दे रहा है। वहीं अपनी पार्टी में विधायकों की नाराजगी झेल रहे सचिन पायलट दिल्ली रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली दरबार में सचिन पायलट गहलोत खेमे द्वारा की गई बगावत के बारे में सोनिया गांधी के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे।

इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पक्ष में झंडा बुलंद करने वाले विधायकों के सुर बदलने लगे हैं। जिनके बारे में कल तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दावा कर रहे थे कि नाराज विधायक उनके भी बस में नहीं हैं, वो अब कांग्रेस आलाकमान के सामने सरेंडर करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र सिंह गुहा ने बेहद आश्चर्यजनक बयान देते हुए सचिन पायलट के सीएम पद की दावेदारी को स्वीकार करने का संकेत दिया है।

सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले मंत्री राजेंद्र सिंह गुहा ने कहा, "मेरी निजी राय में राजस्थान का मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अलावा दूसरा और कोई नहीं है।"

बताया जा रहा है कि मंत्री राजेंद्र सिंह गुहा ने निजी तौर पर सचिन पायलट के पक्ष में पेशबंदी करके गहलोत खेमे के अरमानों पर पानी फेर दिया है। वहीं इससे यह बात भी साबित हो गई कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस सियासी तुफान पर काबू पाने के बेहद करीब है।

मंत्री राजेंद्र सिंह गुहा से पहले सचिन पायलट के सभावित सीएम की बात पर पार्टी के 90 से अधिक विधायकों की नाराजगी का दावा करने वाले मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास भी शीर्ष नेतृत्व के प्रति काफी नरमी से बयान देते हुए दिखाई दिये थे।

प्रताप सिंह खचरियावास ने मंगलवार की सुबह में केंद्रीय आलाकमान के गुस्से को ठंडा करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन का नाम न लेते हुए कहा था कि ,इतना जल्दी पर्यवेक्षकों को नाराज नहीं होना चाहिए। ऐसे गुस्सा राजनीति में नहीं होता। अनुशासनात्मक कार्रवाई तो हमें भाजपा पर करनी चाहिए। हमें भाजपा के विधायकों तोड़ने चाहिए। हम अपने लोगों से नहीं लड़ना चाहते, हमें तो भाजपा से लड़ना है।

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेससोनिया गाँधीजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप