लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Congress Crisis: अनिल विज का अशोक गहलोत पर हमला, बोले- 'जो प्रदेश नहीं संभाल सकता, कांग्रेस उसे देश संभालने की जिम्मेदारी देना चाहती है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 26, 2022 17:25 IST

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राजस्थान कांग्रेस संकट पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे पार्टी का निजी मामला बताया लेकिन साथ में यह भी कहा कि जो हालत राजस्थान में देखने को मिल रही है उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी में भारी लोकतांत्रिक संकट है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल विज ने राजस्थान कांग्रेस संकट को आंतरिक मामला बताते हुए अशोक गहलोत पर किया हमलाअशोक गहलोत प्रदेश नहीं संभाल सकते, कांग्रेस उन्हें देश संभालने की जिम्मेदारी देना चाहती हैराजस्थान संकट को देखते हुए कहा जा सकता है कि पार्टी में अब लोकतंत्र नहीं बचा है

अंबाला: मनोहर लाल खट्टर सरकार में गृह मंत्री और विवादास्पद मुद्दों पर मुखर रहने वाले हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज ने राजस्थान कांग्रेस की कलह को पार्टी का आंतरिक मुद्दा बताते हुए भी कांग्रेस नेतृत्व पर जबरदस्त हमला किया है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये कांग्रेस पार्टी का निजी मामला है लेकिन जो हालत राजस्थान में देखने को मिल रही है उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी में भारी लोकतांत्रिक संकट है। इतना ही नहीं मंत्री विज ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेतृत्व प्रदेश में अपने विधायकों को नहीं संभाल सकता है वो भला पार्टी की बागडोर कैसे संभालेगा।  

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, "जो (अशोक गहलोत) अपने प्रदेश को नहीं संभाल सकता, कांग्रेस उसे देश संभालने की जिम्मेदारी देना चाहती है। वैसे तो ये उनका निजी मामला है लेकिन जो भी चल रहा है उसको देखते हुए तो लगता है की कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है।"

मालूम हो कि राजस्थान विवाद के मुद्दे पर भाजपा के नेता काफी सक्रिय हैं और तरह-तरह से कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी करके कांग्रेस नेतृत्व को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा द्वारा हो रहे हमले के क्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी टिप्पणी की और ट्विटर पर इस पूरे मसले के लिए कांग्रेस आलाकमान को जमकर लताड़ लगाई।

योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस आलाकमान (गांधी परिवार) की कमान से बाहर हो चुकी है कांग्रेस पार्टी।"

मालूम हो कि राजस्थान में कांग्रेस आतंरिक कलह से जूझ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष के संभावित दावेदारी के बाद सीएम पद छोड़ने की अटकलों के बीच करीब 90 से ज्यादा विधायकों ने बगावत कर दिया है। सभी बागी विधायक अशोक गहलोत खेमे के माने जा रहे हैं, जिन्हें मनाने के लिए पार्टी आला कमान लगातार बैठक कर रही है।

कहा जा रहा है कि बागी विधायक सचिन पायलट को सीएम बनाने के पक्ष में नहीं हैं। बागी विधायक विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के लिए लामबंदी कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस आलाकमान द्वारा अनुशासनहीनता कहा जा रहा है।

कांग्रेस नेतृत्व ने इस मसले को हमल करने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिल्ली तलब किया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ राजस्थान के बागी कांग्रेसी विधायकों को मनाने के लिए और अशोक गहलतो से बात करने के लिए जयपुर जा सकते हैं।

टॅग्स :अनिल विजअशोक गहलोतकांग्रेसBJPकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?