लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Congress Crisis: सोनिया गांधी से मिले माकन और खड़गे, सीएम गहलोत पर हो सकता है एक्शन!, कमलनाथ दिल्ली पहुंचे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 26, 2022 17:35 IST

Rajasthan Congress Crisis: कांग्रेस की राजस्थान इकाई में चल रहे संकट के बीच पार्टी के दोनों पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने सोनिया गांधी से सोमवार को मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्दे 10 जनपथ पहुंचकर सोनिया गांधी से मुलाकात की। पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।कमलनाथ भी जल्द सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव अजय माकन और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर राजस्थान संकट पर जानकारी दी। ऐसी संभावना है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर एक्शन हो सकता है! गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो सकते हैं। 

दोनों सीधे जयपुर से दिल्ली पहुंचे और इसके बाद 10 जनपथ पहुंचकर सोनिया से मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनों पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी जल्द सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

माना जाता है कि गहलोत से कमलनाथ के अच्छे रिश्ते हैं और संकट सुलझाने की जिम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है। उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्‍यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए।

उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से वे विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी से म‍िलने गए। राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जब विधायक दल की कोई आधिकारिक बैठक बुलाई गई हो और यदि कोई उसी के समानांतर एक अनाधिकारिक बैठक बुलाए, तो यह प्रथमदृष्टया ‘‘अनुशासनहीनता’’ है।

माकन ने कहा, ‘‘आगे देखेंगे कि इस पर क्‍या कार्रवाई होती है।’’ माकन ने मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार विधायकों द्वारा व‍िधायक दल की बैठक में ल‍िए जाने वाले प्रस्‍ताव के लिए शर्तें रखने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन विधायकों का व‍िधायक दल की आध‍िकार‍िक बैठक में शामिल न होकर उसके समानांतर अन्य बैठक करना ‘‘अनुशासनहीनता’’ है।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात मुख्‍यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से वे विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी से म‍िलने गए। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीकमलनाथअजय माकनमल्लिकार्जुन खड़गेराजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?