राजस्थान: आग उगलने वाले रेगिस्तानी धोरों पर बिछी बर्फ की चादर, पारा शून्य से नीचे!

By धीरेंद्र जैन | Published: December 22, 2018 05:21 AM2018-12-22T05:21:32+5:302018-12-22T05:21:32+5:30

प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का जोर, अगले 24 घंटे में मिल सकती है थोड़ी राहत

Rajasthan: cold waves in several areas, temperature minus 2.8'c | राजस्थान: आग उगलने वाले रेगिस्तानी धोरों पर बिछी बर्फ की चादर, पारा शून्य से नीचे!

राजस्थान: आग उगलने वाले रेगिस्तानी धोरों पर बिछी बर्फ की चादर, पारा शून्य से नीचे!

Highlightsराजस्थान पहले ही कम वर्षा के कारण मुसीबतें झेल रहा हैअब ठंड के कारण जो फसल हुई है उसमें भी एक बड़े हिस्से के खराब होने का भय दिल में बैठ गया है।

जयपुर, 21 दिसम्बरःराजस्थान में हाड कंपाने वाली सर्दी का दौर लगातार जारी है और सीकर जिले का फतेहपुर शेखावाटी इलाके में आज भी पारा -2.8 डिग्री रहा। हालांकि दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है किन्तु रात में रिकाॅर्ड तोड़ सर्दी का दौर बदस्तूर जारी है। फतेहपुर गत आठ दिनों से प्रदेश का सबसे सर्द क्षेत्र बना हुआ है और पेड़-पौधों के साथ ही साथ मकानों की छतों पर बर्फ की चादर बिछी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सर्दी के मामूली राहत मिलने की संभावना है। राज्य के निम्न इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की आवाजाही बढ़ने से अगले एक-दो दिनों में बादलों नजर आएंगे और सर्दी से राहत मिलेगी। पिछले चैबीस घंटों में राजस्थान के पश्चिम भाग में अधिकांश जिलों में तापमान जमाव बिन्दु के आस-पास रहा। मैदानी इलाकों में पड़ रही कडाके की ठंड से आम जीवन बेहाल है। सर्दी के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके है। है। 

उल्लेखनीय है कि लगातार पड़ रही ठंड और क्षेत्र में जगह-जगह बिछी बर्फ की चादर ने किसानांे की चिन्ता को बढ़ा दिया हैं। गर्मी में आग उगलने वाले रेगिस्तानी धोरों पर बर्फ की चादर सी बिछ गई है। जिसके चलते किसानों को फसल खराब होने का भय सता रहा है। राजस्थान पहले ही कम वर्षा के कारण मुसीबतें झेल रहा है औ अब ठंड के कारण जो फसल हुई है उसमें भी एक बड़े हिस्से के खराब होने का भय दिल में बैठ गया है।

Web Title: Rajasthan: cold waves in several areas, temperature minus 2.8'c

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे