लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता कोविड पॉजिटिव, मुख्यमंत्री ने खुद को किया आइसोलेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2021 20:17 IST

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 16,613 नए मामले आए जबकि 120 और मरीजों की मौत हो गई गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में अभी 1,63,372 कोरोना संक्रमित उपचाराधीन हैं।वायरस से अब तक कुल 3,926 लोगों की जान जा चुकी है।राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में 16,613 और संक्रमित मिले।

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाई गईं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा,' मेरी पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव (लक्षण मुक्त) आ गई हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार पृथक वास में उनका उपचार प्रारम्भ हो गया है।' गहलोत के अनुसार,'अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ सायं 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।'

राजस्थान में कोरोना वायरस के 16,613 नए मामले सामने आए, 120 रोगियों की मौतें

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 16,613 नए मामले आए जबकि 120 और मरीजों की मौत हो गई गई। राज्‍य में अभी 1,63,372 कोरोना संक्रमित उपचाराधीन हैं। राज्‍य में इस घातक वायरस से अब तक कुल 3,926 लोगों की जान जा चुकी है।

चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते चौबीस घंटे में 16,613 और संक्रमित मिले। इनमें जयपुर में 3,014, जोधपुर में 2,220, अलवर में 1,123 व उदयपुर में 1,112 नये रोगी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में इस दौरान 8,303 और मरीज ठीक हुए हैं। बीते चौबीस घंटे में जोधपुर में 33, जयपुर में 32 व उदयपुर में 11 मरीजों की मौत हो गई है। 

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाराजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी