लाइव न्यूज़ :

'देश में तनाव और हिंसा का माहौल', पीएम मोदी की मौजूदगी में बोले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2022 08:03 IST

गहलोत ने कहा, ‘'हम चाहते हैं कि देश में शांति-सद्भाव-भाईचारा उत्पन्न हो, मजबूत हो, जिसकी आज सबसे बड़ी आवश्यकता भी है क्योंकि थोड़ा देखने में आ रहा है कि देश के अंदर तनाव का, हिंसा का माहौल है। उससे छुटकारा मिले, यह आपकी-हमारी, हम सबकी इच्छा है।’' 

Open in App
ठळक मुद्देमाउंट आबू में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे सीएम गहलोत इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हुए थे सम्मिलितसीएम के इस बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस में सियासी जंग

जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति सद्भाव पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को एक बार फिर कहा कि देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। उन्होंने कहा कि सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही समाज और देश आगे बढ़ सकता है। गहलोत माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम के शुरुआत समारोह को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शरीक हुए थे। गहलोत ने कहा, ‘'हम चाहते हैं कि देश में शांति-सद्भाव-भाईचारा उत्पन्न हो, मजबूत हो, जिसकी आज सबसे बड़ी आवश्यकता भी है क्योंकि थोड़ा देखने में आ रहा है कि देश के अंदर तनाव का, हिंसा का माहौल है। उससे छुटकारा मिले, यह आपकी-हमारी, हम सबकी इच्छा है।’' 

उन्होंने कहा,'‘ मैं समझता हूं कि सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही हम समाज को और इस देश को आगे बढ़ा सकते हैं। जहां शांति होगी, वहां विकास होगा। इसलिए, शांति-सद्भाव-भाईचारा-सत्य-अहिंसा हमारे मूल मंत्र हैं, मुझे लगता है कि इन्हें मजबूत करने का काम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का परिवार बहुत अच्छे ढंग से निभा सकता है, यह मेरा विश्वास है।’’ 

उन्होंने कहा कि भविष्य की पीढ़ी को सत्य-अहिंसा-भाईचारा-सद्भावना के माहौल में शिक्षित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘75 साल में हम लोग इस देश को कहां से कहां ले आए हैं और प्रधानमंत्री मोदी जब दुनिया के मुल्कों में जाते हैं , तब इस देश को मान-सम्मान मिलता है क्योंकि देश ने 75 साल विज्ञान व तकनीकी सहित हर क्षेत्र में तरक्की की है।’’ 

गहलोत ने कहा, ‘‘प्राचीन काल से ही हमारे यहां वसुधैव कुटुंबकम की बात की गई है। हमारे ऋषि-मुनियों ने, हमारे पूर्वजों ने, प्राचीन काल से ही वसुधैव कुटुंबकम, पूरा विश्व हमारा कुटुंब है सिखाया है। ऐसी भावना रखने वाला देश है हमारा हिन्दुस्तान और हमें इसपर बहुत गर्व महसूस होता है कि हमारे संस्कार-संस्कृति-परंपराएं महान हैं।’’ 

वहीं भाजपा की राजस्थान इकाई ने इस वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत के भाषण के एक हिस्से को ‘सोच का फर्क है’ शीर्ष से ट्वीट किया है। इस क्लिप में गहलोत देश में हिंसा और तनाव के माहौल की बात कर रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री मोदी देश में भेदभाव मुक्त व्यवस्था, सामाजिक न्याय और नए विचार व दृष्टिकोण के बारे में बोल रहे हैं।

भाजपा ने लिखा है, ‘‘एक तरफ कांग्रेस की नफरत वाली सोच है, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच है।’’ वहीं मुख्यमंत्री गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने भाजपा के वीडियो के जवाब में लिखा है, ‘‘1.39 मिनट के तुलनात्मक वीडियो में मुख्यमंत्री की 26 सेकेंड की क्लिप लेकर सोच की तुलना करना किस प्रकार की सोच है? 

मुख्यमंत्री ने वसुधैव कुटुंबकम की बात की है, उनकी सोच है देश में शांति-सद्भाव-भाईचारा मजबूत हो जिसकी सबसे बड़ी आवश्यकता है.. आग्रह है ऐसा दुष्प्रचार न करें व इसे पूरा सुनें।’’

टॅग्स :अशोक गहलोतनरेंद्र मोदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए