लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान: सीएम अशोक गहलोत का एलान- 1 जून से पहली 100 यूनिट की बिजली मिलेगी फ्री, पढ़ें पूरी घोषणा

By भाषा | Updated: June 1, 2023 07:24 IST

राजस्थान के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सीएम गहलोत ने यह एलान किया है कि ‘‘हर महीने 100 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहली 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सीएम गहलोत ने बड़ी राहत दी है। उन्होंने राज्य में 1 जून से पहली 100 यूनिट की बिजली फ्री में देने की बात कही है। सीएम गहलोत ने फ्यूल सरचार्ज पर जनता से फीडबैक के बाद यह फैसला लिया है।

जयपुर:  राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए हर महीने 100 यूनिट से ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करने वाले परिवारों को भी पहली 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बुधवार को घोषणा की है। इसके साथ ही राज्‍य में 100 यूनिट प्रति माह तक बिजली उपभोग करने वालों का बिजली बिल शून्य ही रहेगा। गहलोत ने बुधवार रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

बिजली फ्री पर क्या बोले सीएम गहलोत

इस पर बोलते हुए गहलोत ने कहा है कि ‘‘हर महीने 100 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहली 100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा।’’ उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य सरकार ने 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वालों का बिजली बिल पहले ही 'शून्य' कर रखा है। गहलोत के अनुसार, ‘‘उन्हें पहले की तरह कोई बिल नहीं देना होगा।’’ 

मध्यम वर्ग के लोगों पर दिया जोर

मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट किया ‘‘'खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली निशुल्क देने के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।’’ उन्‍होंने लिखा, ‘‘महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए।’’ 

फ्यूल सरचार्ज पर जनता से फीडबैक के बाद लिया गया फैसला

गहलोत ने कहा कि इसके अनुसार, मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है। इससे पहले, गहलोत ने ट्वीट कर कहा था कि वह रात में प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि गहलोत ने 2023-24 के बजट में मुख्‍यमंत्री निशुल्‍क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्‍ताओं को 100 यूनिट तक उपभोग करने पर बिजली निशुल्क करने की घोषणा की थी। यह योजना एक मई से प्रभावी होनी है।  

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत