लाइव न्यूज़ :

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

By स्वाति सिंह | Updated: February 5, 2019 16:49 IST

मुलाकात के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री बनने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट की। किसानों के लिए मूंग की खरीद और उनकी समस्याओं के बारे में बात हुई।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं और बाड़मेर रिफाइनरी सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

गहलोत दोपहर के समय संसद भवन पहुंचे और प्रधानमंत्री से मिले।

मुलाकात के बाद गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री बनने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट की। किसानों के लिए मूंग की खरीद और उनकी समस्याओं के बारे में बात हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी जो योजनाएं रुकी हुई थीं रिफाईनरी की, ब्रॉडगेज की, डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम, सरमथुरा-गंगापुर सिटी वाया करौली, नसीराबाद-सवाईमाधोपुर वाया टोंक और मेमू कोच फैक्ट्री-भीलवाड़ा, उस सबके बारे में चर्चा हुई।’’ गहलोत ने केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती से मुलाकात भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा, ‘‘उमा भारती के साथ मुलाकात के दौरान प्रदेश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केन्द्र सरकार से त्वरित कार्यवाही और आवश्यक वित्तीय मदद दिलवाने का आग्रह किया।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘राजस्थान को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत केन्द्र में बकाया दूसरी किश्त की 400 करोड़ रूपये की राशि जारी किए जाने की स्वीकृति मिल गई है। 

स्वच्छ भारत मिशन में ही प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन राशि के रूप में केन्द्र द्वारा लगभग 300 करोड़ रूपये के अनुदान पर भी सहमति बनी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने बाह्य सहायता के लिए राज्य की लगभग 4000 करोड़ रुपये लागत की वृहत परियोजनाओं के लिए भी मदद प्रदान करने की सहमति प्रदान की।

इससे राज्य सरकार की जोधपुर लिफ्ट परियोजना फेज-3 और जयपुर बीसलपुर परियोजना के द्वितीय चरण के वित्तीय पोषण की व्यवस्था हो जाएगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भेंट के दौरान केन्द्रीय मंत्री से बीसलपुर बांध को ब्राह्मणी नदी से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त बाह्य सहायता के रूप में 25 हजार 111 करोड़ रूपये की विशेष सहायता उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना तथा नर्मदा नहर पर आधारित पेयजल परियोजनाओं के लिए केन्द्रीय मदद की जरूरत बताई।’’

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अशोक गहलोतनरेंद्र मोदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील