लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, अशोक गहलोत को 9 और सचिन पायलट को मिले 5 मंत्रालय

By धीरज पाल | Updated: December 27, 2018 08:28 IST

सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ ही राजस्थान के कुल 25 मंत्रियों को विभागों के कार्यभार की जिम्मेदारी सौंप दी है।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कैबिनेट और राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार के बाद विभागों को भी आवंटित कर दिया गया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को नौ मंत्रालयों का कार्यभार दिया गया है। वहीं, डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पांच विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ ही राजस्थान के कुल 25 मंत्रियों को विभागों के कार्यभार की जिम्मेदारी सौंप दी है। इससे पहले राजस्थान राजभवन में 13 कैबिनेट मंत्रियों और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। 

सीएम अशोक गहलोत के नौ विभागों के नाम:

1. वित्त विभाग2. आबकारी विभाग3. आयोजना विभाग4. नीति आयोजना विभाग5. कार्मिक विभाग6. सामान्य प्रशासन विभाग 7. राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो8. सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग9. गृह मामलात और न्याय विभाग

डिप्टी सीएम के पांच विभागों के नाम:

1. सार्वजनिक निर्माण विभाग2. ग्रामीण विकास विभाग3. पंचायती राज विभाग4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग5. सांख्यिकी विभाग

इसके अलावा मंत्री बुलाकी दास कल्ला को चार विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें उन्हें ऊर्जा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भू-जल विभाग और कला, साहित्य, संस्कति और पुरातत्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतराहुल गांधीसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos