लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः पिंक सिटी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अमेरिकी विशेषज्ञों के साथ मंथन!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 7, 2019 22:45 IST

पिंक सिटी जयपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिये चल रही प्रक्रिया के मद्देनजर नगर निगम मुख्यालय में महापौर विष्णु लाटा की अध्यक्षता में नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की अमेरिकी दूतावास अधिकारियों एवं शहरी विकास डिजाईन के अमेरिकी विशेषज्ञों के साथ चर्चा हुई

Open in App
ठळक मुद्देपीपीपी माॅडल के जरिए भूस्वामी को शामिल करके संरचनाओं का विकास करने और ऊर्जा खपत के मानक तय करने विषयक चर्चा भी हुई,मानकों से कम ऊर्जा खपत करने वालों को कार्बन क्रेडिट दिया जाता है, जिसे वे बेचकर वे धन प्राप्त कर सकते हैं.

पिंक सिटी जयपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिये चल रही प्रक्रिया के मद्देनजर नगर निगम मुख्यालय में महापौर विष्णु लाटा की अध्यक्षता में नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की अमेरिकी दूतावास अधिकारियों एवं शहरी विकास डिजाईन के अमेरिकी विशेषज्ञों के साथ चर्चा हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने वाशिंगटन डीसी के अनुभव साझा किये.

इस दौरान विभिन्न बिन्दुओं और समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ उपयुक्त समाधान भी सुझाए गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरी योजना डिजाईनर एक्सपर्ट प्रोफेसर उवे ब्रान्डस् ने पार्किग समस्या समाधान के लिये डाइनमिक प्राईसिग पार्किग का सुझाव दिया, मतलब.... व्यस्त घंटों में पार्किग का शुल्क ज्यादा और सामान्य घंटों में कम रहे. आधारभूत संरचना विकास के लिये विकेन्द्रिकृत माॅडल अपनाने का सुझाव आया, जिसके अंतर्गत भूस्वामियों के माध्यम से आधारभूत संरचना का विकास करवाया जाता है. 

यहां नदी-नालों में प्रदूषित जल की समस्या के मद्देनजर विभिन्न प्रतिष्ठान और नागरिकों को अपने भवनों एवं प्रतिष्ठान के आगे की जमीन पर फील्ट्रेशन पाइन्ट विकसित किये जाने की जरूरत बताई गई.पीपीपी माॅडल के जरिए भूस्वामी को शामिल करके संरचनाओं का विकास करने और ऊर्जा खपत के मानक तय करने विषयक चर्चा भी हुई, जिनके तहत मानकों से कम ऊर्जा खपत करने वालों को कार्बन क्रेडिट दिया जाता है, जिसे वे बेचकर वे धन प्राप्त कर सकते हैं. 

इसी तरह, दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये जीरो विजन प्लान पर भी चर्चा हुई, जिसके तहत फुटपाथ चौड़ा करने और ज्यादा-से-ज्यादा पैदल पार पथ विकसित करने का सुझाव सामने आया.उल्लेखनीय है कि इस दौरान अमेरिकी दूतावास में पब्लिक डिप्लोमेसी ऑफिसर कैथरीन फिश्चर, एक्सपट उवे ब्रान्डस् और सांस्कृतिक मामलों के विशेषज्ञ रॉबिन बंसल ने स्मार्ट सिटी प्रोेजेक्ट में जनता को ध्यान में रखकर किये जा रहे विकास कार्यो की सराहना भी की, उवे ब्रान्डस् का कहना था कि जयपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हर काम आमजन की साहूलियत को ध्यान में रखकर डिजाईन किया जा रहा है जो काबिले तारीफ है.

इस चर्चा में स्मार्ट सिटी के सीओ आलोक रंजन, अतिरिक्त सीईओ सुश्री कविता चौधरी, निगम के चीफ इंजीनियर अनिल सिघल सहित निगम और स्मार्ट सिटी के अफसर मौजूद रहे, जहां स्मार्ट सिटी अधिकारियों और अमेरिकी विशेषज्ञों ने पॉवर पाइन्ट प्रेजेंटेशन के जरिए से शहरी विकास के मॉडल की जानकारी दी.

 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब