लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पिंक सिटी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अमेरिकी विशेषज्ञों के साथ मंथन!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 8, 2019 08:02 IST

अमेरिकी दूतावास में पब्लिक डिप्लोमेसी ऑफिसर कैथरीन फिश्चर, एक्सपट उवे ब्रान्ड्स ने और सांस्कृतिक मामलों के विशेषज्ञ रॉबिन बंसल ने स्मार्ट सिटी प्रोेजेक्ट में जनता को ध्यान में रखकर किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना भी की.

Open in App
ठळक मुद्देआधारभूत संरचना विकास के लिए विकेंद्रीकृत मॉडल अपनाने का सुझाव आया. दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जीरो विजन प्लान पर भी चर्चा हुई.

पिंक सिटी जयपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकिसत करने के लिए चल रही प्रक्रि या के मद्देनजर नगर निगम मुख्यालय में महापौर विष्णु लाटा की अध्यक्षता में नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की अमेरिकी दूतावास अधिकारियों एवं शहरी विकास डिजाइन के अमेरिकी विशेषज्ञों के साथ चर्चा हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने वाशिंगटन डीसी के अनुभव साझा किए.

इस दौरान विभिन्न बिंदुओं और समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ उपयुक्त समाधान भी सुझाए गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार शहरी योजना डिजाइनर एक्सपर्ट प्रोफेसर उवे ब्रान्ड्स ने पार्किंग समस्या समाधान के लिए डाइनमिक प्राइसिंग पार्किंग का सुझाव दिया, यानी व्यस्त घंटों में पार्किंग का शुल्क ज्यादा और सामान्य घंटों में कम रहे.

आधारभूत संरचना विकास के लिए विकेंद्रीकृत मॉडल अपनाने का सुझाव आया. यहां नदी-नालों में प्रदूषित जल की समस्या के मद्देनजर विभिन्न प्रतिष्ठान और नागरिकों को अपने भवनों एवं प्रतिष्ठान के आगे की जमीन पर फील्ट्रेशन पाइंट विकसित किए जाने की जरूरत बताई गई. पीपीपी मॉडल के जरिए भूस्वामी को शामिल करके संरचनाओं का विकास करने और ऊर्जा खपत के मानक तय करने विषयक चर्चा भी हुई.

इसी तरह, दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जीरो विजन प्लान पर भी चर्चा हुई. उल्लेखनीय है कि इस दौरान अमेरिकी दूतावास में पब्लिक डिप्लोमेसी ऑफिसर कैथरीन फिश्चर, एक्सपट उवे ब्रान्ड्स ने और सांस्कृतिक मामलों के विशेषज्ञ रॉबिन बंसल ने स्मार्ट सिटी प्रोेजेक्ट में जनता को ध्यान में रखकर किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना भी की.

इस चर्चा में स्मार्ट सिटी के सीओ आलोक रंजन, अतिरिक्त सीईओ सुश्री कविता चौधरी, निगम के चीफ इंजीनियर अनिल सिंघल सहित निगम और स्मार्ट सिटी के अफसर मौजूद रहे, जहां स्मार्ट सिटी अधिकारियों और अमेरिकी विशेषज्ञों ने पॉवर पाइन्ट प्रेजेंटेशन के जरिए से शहरी विकास के मॉडल की जानकारी दी.

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया