लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय

By भाषा | Updated: March 10, 2019 05:40 IST

सरकारी बयान के अनुसार इसके तहत अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 7000 हजार रुपये प्रतिमाह, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 5300 रुपये प्रतिमाह और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4000 रुपये प्रतिमाह होगा।

Open in App

राजस्थान सरकार ने बच्चों के पोषण तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस संबंध में वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सरकारी बयान के अनुसार इसके तहत अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 7000 हजार रुपये प्रतिमाह, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 5300 रुपये प्रतिमाह और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4000 रुपये प्रतिमाह होगा।

उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय केन्द्र सरकार और राज्य सरकार 60 अनुपात 40 के अनुपात में वहन करती हैं। लेकिन राज्य सरकार अपने अंश की हिस्सा राशि के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 2400 रुपये, 1750 रुपये और 1700 रुपये अतिरिक्त राशि के रूप में प्रतिमाह दे रही है।

अब इस अतिरिक्त राशि में क्रमशः 100 रुपये, 50 रूपए तथा 50 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इस निर्णय से राज्य सरकार पर हर साल लगभग 10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आयेगा। भाषा पृथ्वी राजकुमार राजकुमार

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह