लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बाड़मेर में निकल रहा तेल, सरकारी खजाने को कर रहा मालामाल, मिले तीन हजार करोड़

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 20, 2020 07:24 IST

तय लक्ष्य के अनुसार अक्टूूबर 2022 में रिफाइनरी तैयार होने पर सरकार को करीब 10 करोड़ का राजस्व प्रतिवर्ष प्राप्त होगा। प्रदेश के पेट्रोलियम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में रोजाना 1.75 लाख बैरल तेल निकल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में निकल रहा तेल प्रदेश को मालामाल कर रहा है। इससे न केवल सरकारी खजाना भर रहा है बल्कि लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। बाड़मेर में निकल रहे तेल से राज्य सरकार को वित्त वर्ष 2019-20 में 3 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। राज्य सरकार को आशा है कि आगामी वित्त वर्ष में यह राजस्व दोगुना हो जाएगा।

राजस्थान के रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में निकल रहा तेल प्रदेश को मालामाल कर रहा है। इससे न केवल सरकारी खजाना भर रहा है बल्कि लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। बाड़मेर में निकल रहे तेल से राज्य सरकार को वित्त वर्ष 2019-20 में 3 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। राज्य सरकार को आशा है कि आगामी वित्त वर्ष में यह राजस्व दोगुना हो जाएगा।

वहीं तय लक्ष्य के अनुसार अक्टूूबर 2022 में रिफाइनरी तैयार होने पर सरकार को करीब 10 करोड़ का राजस्व प्रतिवर्ष प्राप्त होगा। प्रदेश के पेट्रोलियम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में रोजाना 1.75 लाख बैरल तेल निकल रहा है।

अगले वर्ष लक्ष्य तीन लाख बैरल प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। वहीं सरकार को आशा है कि रिफाइनरी लगने के बाद 6 लाख बैरल प्रतिदिन तेल निकाला जा सकेगा। रिफाइनरी राज्य सरकार के लिए राजस्व का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। एचपीसीएल के प्रबध निदेशक एमके सुराना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कंपनी के साथ मिलकर बाड़मेर में लगाई जा रही रिफाइनरी का एक चैथाई काम प्रगति पर है।

लगभग 20 हजार करोड़ के कामों की निविदा जारी हो चुकी है और लगभग 3 हजार करोड़ रुपये व्यय किये जा चुके हैं। वर्तमान में प्रोजेक्ट से 3800 लोगों को रोजगार मिला हुआ है ओर इसका कार्य पूर्ण होने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील