लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः BJP की गौरव यात्रा के चलते विधानसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ी

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 7, 2018 05:08 IST

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा की गौरव यात्रा में सरकारी धन के दुरूपयोग के जोरदार आरोप लगाए, वहीं विपक्षी सदस्यों ने भी यात्रा में सरकारी खर्च का हिसाब मांगा।

Open in App

जयपुर 07 सितंबरःराजस्थान में विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर जमकर हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने अपनी नारााजगी दिखाते हुए पहले 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक के लिये कार्यवाही स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा की गौरव यात्रा में सरकारी धन के दुरूपयोग के जोरदार आरोप लगाए, वहीं विपक्षी सदस्यों ने भी यात्रा में सरकारी खर्च का हिसाब मांगा।    जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ विपक्षी दलों की ओर से प्रश्नकाल स्थगित कर पहले गौरव यात्रा पर चर्चा की मांग की। भारी हंगामे और पक्ष विपक्ष के बीच हुई तीखी नोंक झोंक पर अध्यक्ष ने विपक्ष की मांग को ठुकरा दिया। इसके बाद भी कांग्रेस के विधायक नारे बाजी करते रहे और हंगामा और अधिक हो गया। 

वहीं कांग्रेस के अनेक सदस्य वैल में आकर नारे बाजी करने लगे, जिसके कारण उन्हें फटकार लगाते हुए अध्यक्ष मेघवाल ने सदन की कार्यवाही 12 बजे  तक  के लिये स्थगित कर दी। हंगामें के दौरान सरकार की तरफ से सार्वनजिक निर्माण मंत्री यूनुस खान और ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री व संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने मोर्चा संभाला। 

इसके बाद गोविन्द डोटासरा और यूनुस खानके बीच नोक-झोक भी हुई, जिसके करण अध्यक्ष को फिर से कार्यवाही को दो बजे तक के लिये स्थगित करना पड़ी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं