लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस ने मेनिफेस्टो सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर लॉन्च किया, आमजन से मांगे सुझाव

By स्वाति सिंह | Updated: November 3, 2018 09:52 IST

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी ने कहा कि घोषणापत्र में सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है।

Open in App

राजस्थान में कांग्रेस ने शुक्रवार (2 नंवबर) को 'जन घोषणा पत्र' अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत चुनाव घोषणापत्र के लिए जनता से सुझाव मांगने लेने के लिए एक टोलफ्री नंबर लॉन्च किया है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी ने कहा कि घोषणापत्र में सार्वजनिक भागीदारी बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा "लोग अब टोलफ्री नंबर 9911448200 पर कॉल कर कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में शामिल होंगें।इसके साथ ही वह विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव भी बता सकते हैं। उन्होंने कहा 'लोग अपना सुझाव एसएमएस, व्हाट्सएप या वीडियो के जरिए भेज सकते हैं।

वहीं, राजस्थानविधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की विभिन्न अटकलों पर विराम लगाते हुये कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार को जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि दीपावली के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होगी। इसके बाद कांग्रेस अपना जन घोषणा पत्र भी जारी करेगी। 

सचिन पायलट टोलफ्री नंबर के बारे में कहा कि मोबाइल नंबरों पर सुझाव के अलावा प्रत्येक जिलों में भी घोषणा पत्र समिति का एक सदस्य और एक अन्य जिला प्रतिनिधि जाएंगे जो जनता का फीडबैक लेंगे। इसके अलावा आगामी दिनों में केंद्रीय स्तर के नेता गुलाब नबी आजाद, हुड्डा समेत अन्य बड़े नेता यहां आकर जनता से मिलेंगे और बीजेपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी लोगों के सामने रखेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह