लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः इन जाट नेताओं का है दबदबा, नाराज हुए तो बिगाड़ सकते हैं बीजेपी-कांग्रेस के समीकरण

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 31, 2018 07:44 IST

अभी जयपुर में हनुमान बेनीवाल की सफल सभा ने कांग्रेस और भाजपा, दोनों के लिए बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है? पिछले विस चुनाव में भाजपा से बागी होकर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीत कर आए जाट समाज के नेता हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में हुई सभा में अपनी नई- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की घोषणा की।

Open in App

राजस्थान की राजनीति में शुरू से ही जाट नेताओं का दबदबा रहा है और जाट नेता सियासत की समीकरण बदलने का दमखम भी रखते हैं, लेकिन प्रमुख जाट नेता परसराम मदरेणा, नाथूराम मिर्धा आदि के गुजर जाने के बाद प्रादेशिक जाट नेता की जगह खाली हो गई थी। आजादी के बाद से प्रमुख जाट नेताओं का जुड़ाव कांग्रेस के साथ ही रहा, लिहाजा मारवाड़, शेखावाटी जैसे क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़ मजबूत रही। 

भाजपा-कांग्रेस का बिगड़ सकता है समीकरण

अभी जयपुर में हनुमान बेनीवाल की सफल सभा ने कांग्रेस और भाजपा, दोनों के लिए बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है? पिछले विस चुनाव में भाजपा से बागी होकर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीत कर आए जाट समाज के नेता हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में हुई सभा में अपनी नई- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की घोषणा की, लेकिन भाजपा-कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी की बात रही- भारत वाहिनी पार्टी के अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी की मौजूदगी। इसे राजस्थान में प्रभावी तीसरे मोर्चे के तौर पर देखा जा रहा है और यदि इसे बसपा का साथ मिला तो जाट, ब्राह्मण और पिछड़ा वर्ग का सियासी समीकरण भाजपा-कांग्रेस की गणित बिगाड़ सकता है।

100 सीटों पर सवालिया निशान

सबसे बड़ी बात ये है कि इन पार्टियों का प्रभाव क्षेत्र आधा उत्तरी राजस्थान ही है। मतलब, राजस्थान में विस की 200 सीटों में से आधी करीब 100 सीटों पर सवालिया निशान लग जाएगा? जहां कईं सीटों पर भाजपा को नुकसान होगा, वहीं, कुछ सीटों पर कांग्रेस को भी घाटा होगा। आजादी के बाद राजतंत्र खत्म हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई तो जहां राजपूत समाज कांग्रेस के साथ नहीं रहा वहीं, जाट समुदाय कांग्रेस के साथ आ गया। जाटों का साथ कांग्रेस को मिला तो खासकर शेखावाटी और मारवाड़ में कांग्रेस ने कामयाबी का परचम लहरा दिया।

ये नेता पहचान बनाने में सफल रहे

राजस्थान में जाट समाज के दबदबे की राजनीति बलदेव राम मिर्धा से शुरू हुई तो परसराम मदरेणा, नाथूराम मिर्धा, रामनिवास मिर्धा, शीशराम ओला जैसे जाट नेता प्रदेश स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाने में सफल रहे। जाट समुदाय के ही विश्वेंद्र सिंह, कर्नल सोना राम, रिछपाल मिर्धा, ज्योति मिर्धा, रामनारायण डूडी, महीपाल मदेरणा आदि भी राजस्थान की राजनीति में उभर कर तो आए, परंतु राजस्थान में जाट समुदाय कभी अपना मुख्यमंत्री नहीं बनवा पाया।

दक्षिण राजस्थान में छोटे दलों का असर नहीं

जाट समुदाय का सकारात्मक पक्ष यह है कि यह दृढ़ विचारों वाला एकजुट प्रभावी समाज है, लेकिन इनका प्रभाव क्षेत्र करीब एक तिहाई राजस्थान ही है, इसलिए तीसरे मोर्चे की संपूर्ण कामयाबी के लिए दक्षिण राजस्थान में मजबूत सहयोगी की जरूरत पड़ेगी, किंतु परेशानी यह है कि इस वक्त दक्षिण राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा के अलावा किसी और सियासी दल का कुछ खास असर नहीं है और न कोई ऐसा बड़ा बागी नेता है जो दक्षिण राजस्थान की राजनीतिक तस्वीर बदल कर रख दे! ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि- तीसरा मोर्चा बगैर कांग्रेस-भाजपा के समर्थन के सत्ता में कैसे आएगा?

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप