लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः क्यों घनश्याम तिवाड़ी से BJP और कांग्रेस दोनों को लगता है डर?

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 20, 2018 07:18 IST

Rajasthan assembly election, Jaipur's Sanganer seat: विधायक घनश्याम तिवाड़ी बीजेपी की टिकट पर सांगानेर की सामान्य सीट पर पिछले तीन चुनावों से जीत दर्ज करते आ रहे हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि इस सीट पर उनकी अच्छी पकड़ और आमजन उनको पसंद करता रहा है।

Open in App

जयपुर, 20 सितंबरः जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सूबे की राजधानी गुलाबी नगरी में चुनावी रंगत बढ़ती दिखाई देने लगी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा और यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपना कौन उम्मीदवार उतारती है यह देखना दिलचस्प होगा क्योंकि उसके सामने दिग्गज नेता भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी होंगे। 

बीजेपी कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी

बताते चलें, विधायक घनश्याम तिवाड़ी बीजेपी की टिकट पर सांगानेर की सामान्य सीट पर पिछले तीन चुनावों से जीत दर्ज करते आ रहे हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि इस सीट पर उनकी अच्छी पकड़ और आमजन उनको पसंद करता रहा है। लेकिन, बीजेपी की सरकार के इस कार्यकाल में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मतभेदों के चलते वे अंसतुष्ट रहे हैं और उन्होंने बगावती तेवर अपनाए रखा। आखिरकार उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़कर अपनी नई पार्टी का गठन किया। तिवाड़ी की नई पार्टी बनने से बीजेपी और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बज गई क्योंकि उनके दबदबे के चलते कांग्रेस और बीजेपी दोनों के समीकरण बिगड़ सकते हैं। 

बीजेपी के कई दिग्गज टिकट की जुगाड़ में 

घनश्याम तिवाड़ी के बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद सांगानेर विधानसभा सीट खाली हो गई, जिसके बाद पार्टी कई नेताओं ने यहां से चुनाव लड़ने के सपने देखने शुरू कर दिए। हालांकि बीजेपी अभी किसी भी उम्मीदवार को आगे नहीं कर रही है। लेकिन, राजनीति के जानकार का मानने लगे है कि महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा का नाम आगे किया जा सकता है। वहीं, टिकट मांगने की लिस्ट में सांसद रामचरण बोहरा, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जयपुर मेयर अशोक लाहोटी और सांगानेर से पार्षद विष्णु लाटा का नाम सामने आ सकता है। इधर, कहा जा रहा है कि कांग्रेस अपने पिछले उम्मीदवार संजय बापना को ही मैदान में उतारेगी। 

ये हैं सांगानेर विधानसभा सीट के आंकड़े

अगर सांगानेर विधानसभा सीट के आंकड़े देखें तो यहां कांग्रेस को अबतक दो बार जीत मिल सकी है, जबकि बीजेपी छह बार अपना विजय पताका फहरा चुकी है। कांग्रस ने 1993 और 1998 में लगातार दो बार चुनाव जीता। इसके बाद से वह जीत का स्वाद नहीं चख सकी। हालांकि, बीजेपी 1980, 1985 और 1990 में चुनाव जीत चुकी है। इसके बाद वह दो बार लगातार हारी और फिर उसके बाद 2003 से लगातार यहां जीतती आई है। 

YearA.C No.Assembly Constituency NameTypeWinnerGenderPartyVoteRunner UpGenderPartyVote
201355SanganerGENGhanshyam TiwariMBJP112465Sanjay BapnaMINC47115
200855SanganerGENGhanshyam TiwariMBJP75729Suresh MishraMINC42817
200347SanganerGENGhanshyam TiwariMBJP87357Indira MayaramFINC54332
199847SanganerGENIndira MayaramFINC59029Ghan Shyam BagaretMBJP46933
199347SanganerGENIndira MayaramFINC29929Vidya PathakFBJP29251
199047SanganerGENVidhya PathakFBJP32878Indira Maya RamFINC21016
198547SanganerGENVidhya PathakFBJP27590Ramesh Chandra GhiyaMINC20342
198047SanganerGENVidhya PathakFBJP16234Pramod BhasinMINC(I)14057
197747SanganerGENVidhya PathakFJNP18218Jain SinghMINC7535

पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़े

चुनाव आयोग के अनुसार, पिछले विधानसभा चुनाव में सांगानेर विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख, 51 हजार, 589 थी, जिसमें से एक लाख, 71 हजार, 599 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां 68.21 फीसदी वोट पड़े थे और बीजेपी के खाते में एक लाख, 12 हजार, 465 वोट गए थे, जबकि कांग्रेस को 47 हजार, 115 वोट मिले थे। बीजेपी की ओर से उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी ने 65 हजार, 350 वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय बापना को हराया था।     

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थानवसुंधरा राजेसचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया