लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः दिग्गजों पर ही दावं लगाएगी कांग्रेस, धन जुटाने के लिए एलान का इंतजार!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 1, 2018 07:25 IST

राजस्थान के उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान कोलकाता, मुंबई, असम, गुजरात सहित अनेक जगहों से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है।

Open in App

राजस्थान विधान सभा चुनाव कांग्रेस के लिए इसलिए महत्वपूर्ण हैं कि यह इस वक्त भाजपा की सबसे कमजोर कड़ी है और यदि यहां कांग्रेस ने कामयाबी का परचम लहरा दिया तो आम चुनाव 2019 के लिए संभावनाओं के द्वार खुल जाएंगे। यही वजह है कि कांग्रेस राजस्थान में उम्मीदवारों के चयन में कोई नया प्रयोग करना नहीं चाहती है और तमाम आजमाए हुए दिग्गजों पर ही दाव लगा रही है।

राजस्थान विस के लिए कांग्रेस ने लगभग आधे उम्मीदवार तय कर दिए हैं और कभी भी घोषणा हो सकती है। उम्मीदवारों को आर्थिक सहयोग हांसिल करने में दिक्कत आ रही है जब तक कि टिकट का एलान नहीं हो जाता है। 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान कोलकोता, मुंबई, असम, गुजरात सहित अनेक जगहों से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है। यदि उम्मीदवारों के नामों का एलान करने में देरी होती है तो प्रत्याशियों के लिए चुनाव के लिए धन जुटाने में इसलिए परेशानी होगी कि पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।

सूत्रों पर भरोसा करें तो पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में जीते हुए तमाम एमएलए सहित जिन नेताओं के नाम शामिल हैं उनमें- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सरदारपुरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास, उदयपुर शहर, पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, बागीदौरा, पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा, सरदार शहर, विश्वेंद्र सिंह, डीग-कुम्हेर, नरेंद्र बुडानिया, तारानगर, जाकिर हुसैन, मकराना आदि प्रमुख हैं। 

याद रहे, राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 7 दिसंबर 2018 को मतदान होना है जिसके परिणाम 11 दिसंबर 2018 को घोषित किए जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 200 में से 163 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को केवल 21 सीटें मिली थी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट