लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः इस ऐप के जरिए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की हुई शिकायतें, 100 मिनट में निकला हल

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 22, 2018 17:14 IST

'सी-विजिल' ऐप किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस ऐप का इस्तेमाल करके कदाचार की घटना को भेज सकता है।

Open in App

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव-2018 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए 'सी विजिल' ऐप शिकायतों के समाधान का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है। ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम ने बताया कि जुलाई में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 'सी-विजिल' मोबाइल ऐप लॉन्च किया था। विधानसभा चुनाव में यह ऐप खासा मददगार साबित हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लागू होने से आज तक कुल 1 हजार 211 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से रिटर्निंग ऑफिसर ने 723 शिकायतों को सही पाया और उनका तय समय सीमा में निस्तारण किया गया। 

वहीं 339 शिकायतें रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा खारिज की गई, जबकि 17 शिकायतें अभी जांच दलों और रिटर्निंग ऑफिसर्स के द्वारा निर्णय के लिए लंबित हैं। शेष 132 शिकायतों को जिला नियंत्रण कक्ष की टीम ने अपने स्तर पर खारिज कर दी। 

जोगाराम ने कहा कि 'सी विजिल' पर आदर्श आचार संहिता की सबसे ज्यादा शिकायतें 273 भरतपुर से प्राप्त हुईं। वहीं, सबसे ज्यादा कार्यवाही कोटा जिले के रिटर्निंग ऑफिसर्स ने जिन्होंने 222 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से अधिकतम सौ मिनट की समय सीमा में प्राप्त शिकायतों का समाधान किया जा सकता है। 

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर पर्याप्त सबूतों के अभाव में कड़ी कार्रवाई से बच जाते थे। शिकायत के सत्यापन में तस्वीर या वीडियो के रूप में दस्तावेजी साक्ष्य की कमी भी बाधा थी। नया ऐप इन सभी खाइयों को पाटने का काम कर रहा है। 

कैसे काम करता है ऐप

'सी-विजिल' ऐप किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस ऐप का इस्तेमाल करके कदाचार की घटना को भेज सकता है। 100 मिनट की समय सीमा में अधिकारी समस्या का निस्तारण करेंगे। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। कोई भी व्यक्ति एंड्रॉयड आधारित स्मार्टफोन से 'सी-विजिल' ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है।  

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावमोबाइल ऐपचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?