लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Eelctions 2023: भाजपा ने 15 नामों की सूची की जारी, युवाओं की आवाज बुलंद करने वाले उपेन यादव का नाम भी शामिल

By आकाश चौरसिया | Updated: November 5, 2023 14:38 IST

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर भाजपा ने 15 नामों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में हनुमानगढ़ से लेकर कोटा उत्तर के उम्मीदवारों के नाम शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान चुनाव के लिए भाजपा ने 15 नामों की सूची जारी कीलिस्ट में सरकार विरोधी नारा बुलंद करने वाले उपेन यादव का नाम भी शामिलभाजपा कांग्रेस को टक्कर देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है

नई दिल्ली: भाजपा ने आगामी राजस्थान चुनाव को देखते हुए 15 नामों की लिस्ट जारी कर दी है। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होंगे, जिसके लिए कांग्रेस-भाजपा में आमने सामने की टक्कर है। परिणामों के लिए 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

भाजपा ने हनुमानगढ़ से अमित चौधरी को, कोलायत से अंशुमन सिंह भाटी को, सरदारशहर से राजकुमार रिणवा को, शाहपुरा से उपेन यादव को, सिविल लाइन्स को गोपाल शर्मा को, किशन पोल से चन्द्रमोहन बटवाडा को, आदर्श नगर से रवि नय्यर को, भरतपुर से विजय बंसल को टिकट दिया है। 

इनके अलावा राजखेरा से नीरजा अशोक वर्मा को, मसूदा से अभिषेक सिंह को, शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़, मावली से के.जी. पालीवाल, पिपल्दा से प्रेमचन्द गोचर को, कोटा उत्तर से प्रहलाद गुंजल को, बारां अटरू (अनुसूचित जाति) से राधेश्याम बैरवा को उम्मीदवार भाजपा ने बनाया है।  

पांचवीं सूची के साथ पार्टी अब तक 200 में से 198 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मावली (उदयपुर) से मौजूदा विधायक धर्मनारायण जोशी का टिकट काटकर केजी पालीवाल को मैदान में उतारा है।

पार्टी ने दो नवंबर को जारी तीसरी सूची में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर भाटी के नाम की घोषणा की थी। अब रविवार को पांचवीं सूची में पूनम कंवर भाटी की जगह उनके बेटे अंशुमान सिंह भाटी ने ले ली है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख छह नवंबर है।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावराजस्थानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो