लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 20 महीने में 26 बार इंटरनेट पर पाबंदी लगाई

By विशाल कुमार | Updated: October 26, 2021 15:48 IST

इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन के आवेदन पर आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान में परीक्षा में नकल रोकने, धरना प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर जाम लगने जैसी घटनाओं से कानून-व्यवस्था के खतरा पैदा होने का हवाला देते हुए इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई.

Open in App
ठळक मुद्दे10 जनवरी, 2020 से 30 सितंबर, 2021 तक कम से कम 26 बार इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया.इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन ने आरटीआई दाखिल कर मांगी थी जानकारी.जनवरी, 2020 के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने आवश्यक होने पर ही पाबंदी लगाने का निर्देश दिया था.

नई दिल्ली:राजस्थान के सात मंडलों में से एक उदयपुर में 10 जनवरी, 2020 से 30 सितंबर, 2021 तक कम से कम 26 बार इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया जा चुका है.

इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन द्वारा दायर सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) आवेदन पर उदयपुर प्रशासन के जवाब से यह जानकारी सामने आई है.

बता दें कि, 10 जनवरी, 2020 को कश्मीर टाइम्स की संपादक अनुराधा भसीन की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि  दूरसंचार सेवाओं, भले ही इंटरनेट सेवा हो, को पूरी तरह निलंबित करना कठोर उपाय है और ‘आवश्यक होने’या ‘कोई अन्य उपाय नहीं होने’की स्थिति में ही इस पर विचार करना चाहिए.

हालांकि, उस आदेश के बाद भी देश में छोटी-मोटी घटनाओं पर भी इंटरनेट पर पाबंदियां लगाने का सिलसिला जारी है.

राजस्थान में तो परीक्षा में नकल रोकने, धरना प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर जाम लगने जैसी घटनाओं से कानून-व्यवस्था के खतरा पैदा होने का हवाला देते हुए इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई.

इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन ने राजस्थान के सात मंडलों में आरटीआई आवेदन लगाया और जिसमें से उदयपुर मंडल ने जवाब दिया.

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर मंडल में 10 जनवरी, 2020 के बाद से 26 बार इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी किया गया.

हालांकि, राजस्थान सरकार के सूचना विभाग ने सितंबर, 2018 में एक आदेश जारी कर कहा था कि केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही जिला प्रशासन इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी करें.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते 23 और 24 अक्टूबर को पटवारी की भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए जयपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर सहित सभी 23 जिलों में इंटरनेट सेवा पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई थी. इस दौरान कोई भी सोशल मीडिया साइट्स भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था.

इससे पहले 26 सितंबर को भी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) में नकल रोकने के लिए जैसलमेर को छोड़कर पूरे राज्य में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई थी.

टॅग्स :इंटरनेट पर पाबंदीराजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर