लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर से जैसलमेर पहुंचे अशोक गहलोत, विधानसभा सत्र की रणनीति बनाने में जुटे

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 9, 2020 20:21 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से जैसलमेर पहुंच कर विधानसभा सत्र को लेकर सरकार की रणनीति और सियासी हालातों पर अपनी टीम से चर्चा कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में जारी सियासी संग्राम को लेकर प्रदेश के दोनों प्रमुख दलों में गहमागहमी बढ़ गई है।11 अगस्त को जयपुर के होटल क्राउन प्लाजा में भाजपा के विधायकों की बैठक होगी

जयपुर: 14 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की तिथि जैसे जैसे निकट आ रही हैं, वैसे वैसे राजस्थान में जारी सियासी संग्राम को लेकर प्रदेश के दोनों प्रमुख दलों में गहमागहमी बढ़ गई है।

एक ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से जैसलमेर पहुंच कर विधानसभा सत्र को लेकर सरकार की रणनीति और सियासी हालातों पर अपनी टीम से चर्चा कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने भी गुजरात भेजे अपने सभी विधायकों को फिर से जयपुर वापस बुला लिया है। अब सभी भाजपा विधायक जयपुर के होटल में एक साथ रहेंगे।

11 अगस्त को जयपुर के होटल क्राउन प्लाजा में भाजपा के विधायकों की बैठक होगी, विधायकों को इसी होटल में ठहराया जाएगा

14 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए भी रणनीति बनाते हुए कांग्रेस ने एक टीम का गठन किया है जो विधानसभा में फ्लोर मैनेजमेंट का जिम्मा संभालेगी। इस टीम का नेतृत्व संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल करेंगे। जबकि बीडी कल्ला उनका सहयोग करेंगे।

वहीं विधानसभा में एक एक विधायक पर नजर रखने का जिम्मा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा का होगा। जबकि सदन में विपक्ष के हमलों पर जवाबी हमला बोलने की जिम्मेदारी रघु शर्मा, प्रतापसिंह खाचरियावास, गोविंद डोटासरा, अशोक चांदना, सुभाष गर्ग, संयम लोढा सहित अन्य नेता एवं मंत्री संभालेंगे।

इस बीच भाजपा 11 अगस्त से अपने विधायकों की जयपुर में बाड़ाबंदी करेगी। इस दिन शाम 4 बजे टोंक रोड स्थित होटल क्राउन प्लाजा में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सभी विधायक होटल में ही ठहरेंगे। साथ ही जिन विधायकों को गुजरात भेजा गया था, उन्हें भी वापस जयपुर बुला लिया गया है।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। कटारिया ने कहा कि 14 को निर्णायक दिन है। इसमें फैसला होगा कि सरकार रहेगी या नहीं। इस दिन क्या करना है इसके लिए सभी विधायकों के साथ बैठक करके चर्चा कर लेंगे। विधायकों को गुजरात भेजने को भाजपा की समझदारी कहना चाहिए।

शनिवार से भाजपा ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं, कि गहलोत खेमे में संकट होने पर भाजपा विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा सकती है। दूसरा यह कि गहलोत सरकार संकट में है और कहीं न कहीं भाजपा ने भी कोई रणनीति बनाई है और इसी के चलते विधायकों की बाड़ेबंदी शुरू की है। ऐसे में राजनीति हलचल तेज हो गई है। दोनों दलों के नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए