लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः एसएचओ और हवाला कारोबारी को एसीबी ने दबोचा, विधायक को दे रहे थे 11.18 लाख की घूस

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 27, 2019 05:37 IST

विधायक ने रिपर्स ट्रेप कराते हुए एसएचओ वीरेन्द्र सिह चारण और हवाला कारोबारी हिमांशु अग्रवाल को एसीबी द्वारा गिरफ्तार करा दिया। हवाला कारोबारी के जरिये एसएचओे विधायक को 11.18 लाख की घूस दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देटेप के बाद एसीबी ने एसएचओ चारण के उदयपुर और चित्तौड़ स्थित आवासों को खंगाला।विधुडी ने यह तक कहा कि रिश्वत की राशि कलक्टर और एसपी तक पहुंचानी पड़ती है।

पुलिस विभाग भ्रष्टाचार के मामले पकड़े जाना नहीं बात नहीं है। इस बार राजस्थान के बेगूं थाने के एसएचओ ने तबादला रुकवाने और डोडा पोस्त से भरी गाडियों को छोड़ने की बात छुपाने की एवज में विधायक राजेन्द्र विधुडी को साधने का प्रयास किया और यही उसके जी का जंजाल बन गया। विधायक ने रिपर्स ट्रेप कराते हुए एसएचओ वीरेन्द्र सिह चारण और हवाला कारोबारी हिमांशु अग्रवाल को एसीबी द्वारा गिरफ्तार करा दिया। हवाला कारोबारी के जरिये एसएचओे विधायक को 11.18 लाख की घूस दे रहा है।

टेप के बाद एसीबी ने एसएचओ चारण के उदयपुर और चित्तौड़ स्थित आवासों को खंगाला। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी एसएचओ ने विधायक को डोडा पोस्त का निस्तारण नहीं करने की एवज में 35 लाख और अपना तबादला रुकवाने के लिए 15 लाख की रिश्वत की पेशकश की। विधुडी ने यह तक कहा कि रिश्वत की राशि कलक्टर और एसपी तक पहुंचानी पड़ती है।

आरोपी एसएचओ को जाल में फंसाने के लिए विधायक विधूडी ने वाट्सअप पर पहले दस का नोट एसएचओ को भेजा और कहा कि यह नोट दिखाने पर रकम देना। बाद में आरोपी एसएचओ ने विधायक को फोन कर हवाला कारोबारी हिमांशु अग्रवाल के नंबर दिये और उससे बात करने पर उसके बताए स्थान पर अपने आदमी को नोट देकर भेजा तो उसने नोट देखकर 11.18 लाख की राशि से भरा बैग आदमी को सौंप दिया उसी वक्त एसीबी ने उसे दबोच लिया और दूसरी टीम ने चारण को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया