लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जयपुर में एक ही मकान से 26 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, ऐसे आया पूरा मामला सामने

By विनीत कुमार | Updated: June 9, 2020 14:44 IST

Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान के जयपुर में एक ही मकान से 26 कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन सकते में है। मामला सामने आने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जयपुर में एक मकान से मिले 26 कोरोना मरीज, हड़कंपसुभाष चौक इलाके का मामला, देर रात तक सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

राजस्थान में कोरोना के जारी कहर संक्रमण के खतरे के बीच एक हैरान करने वाली खबर आई है। राज्य की राजधानी जयपुर में एक ही मकान से 26 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह मामला जयपुर के सुभाष चौक का है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन सकते में हैं। जयपुर में यह अपनी तरह का पहला मामला है जहां एक मकान में इतने लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

देर रात सभी को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। दरअसल, पहले एक शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कोरोना सैंपल लिया गया था। कल रात सभी की रिपोर्ट आ गई है और सभी में कोरोना संक्रमण पाया गया है।

बता दें कि राजस्थान में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 251 हो गई है। राज्य में मंगलवार के अपडेट के अनुसार पांच लोगों की मौत हुई और 144 नए मामने सामने आए हैं। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 11020 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक जयपुर में दो, जोधपुर व अजमेर में एक-एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। अन्य राज्य के एक रोगी की भी यहां मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 251 हो गई है। 

जयपुर में जा चुकी है 117 लोगों की जान

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 117 हो गयी है। वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार अभी तक कोरोना के 2321 मरीज मिल चुके हैं। जयपुर में 61 नए मामले मंगलवार के अपडेट के अनुसार मिले। अब तक जोधपुर में 24, कोटा में 18 और अजमेर में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 14 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। बता दें कि राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव