लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: एक ही दिन में 22 लोगों की मौत, बारात में घुसा ट्रक, तो कहीं जुलूस में हुई दुर्घटना

By भाषा | Updated: February 19, 2019 10:59 IST

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादडी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक बिंदोली जुलूस में घुस गया। ट्रक की चपेट में आने से चार बच्चों सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गये।

Open in App

राजस्थान में 18 फरवरी को अलग-अलग एक्सीडेंट में करीब 22 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कई 40 से अधिक लोग घायल हो गए।  राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में तेज गति से आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे चल रही एक बारात में घुस गया जिससे चार बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए।

छोटी सादडी के डीएसपी विजय पाल सिंह संधू ने मंगलवार को बताया कि हादसा राजमार्ग 113 पर रामदेव मंदिर के निकट सोमवार रात हुआ। बंसवाड़ा से नीमबेहारा जा रहा ट्रक सड़क किनारे चल रही एक बारात में जा घुसा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस हादसे के बारे में जानकर उन्हें बहुत दु:ख हुआ। ‘‘मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिजन के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ 

संधू ने बताया कि घायलों को छोटी सादड़ी के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। बाद में, गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को उदयपुर रेफर किया गया । 

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये एक शवगृह में रखवाया गया है। मामले की जांच जारी है। 

उन्होंने बताया कि मृतकों में से नौ की पहचान दौलतराम (60), भारत (30), शुभम (5), छोटू (5), दिलीप (11), अर्जुन (15), ईशु (19), रमेश (30) और करण (28) के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को संभवत: यह दिखाई नहीं दिया कि सड़क किनारे बारात चल रही है। 

प्रतापगढ़ में जुलूस में घुसा ट्रक, 9 लोगों की मौत

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादडी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक बिंदोली जुलूस में घुस गया। ट्रक की चपेट में आने से चार बच्चों सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गये।

छोटी सादडी के सर्किल अधिकारी विजय पाल सिंह संधू ने बताया कि निम्बाहेडा से बांसवाडा जा रहे राष्ट्रीय राज मार्ग 113 पर रामदेव मंदिर के पास एक तेज गति से आ रहा अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे जा रहे एक बिंदोली जुलूस में घुस गया। हादसे में जुलूस में शामिल चार बच्चो सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को छोटी सादडी के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को उदयपुर रेफर किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये राजकीय चिकित्सालय की शवगृह में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दौलतराम (60), भारत (30), शुभम (5), छोटू (5), दिलीप (11), अर्जुन (15), ईशु (19), रमेश (30) और करण (28) के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि सभी लोग गाडिया लोहर जाति के हैं और सड़क किनारे जा रहे बिंदोली जुलूस में शामिल थे। आशंका है कि अंधेरे की वजह से ट्रक चालक को बिंदोली जुलूस में चल रहे लोग दिखाई नहीं दिए और यह हादसा हो गया। वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब