LMOTY 2023: राज ठाकरे ने भावी मुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया, कही ऐसी बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 26, 2023 09:54 PM2023-04-26T21:54:39+5:302023-04-26T21:56:28+5:30

'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह में शामिल मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का साक्षात्कार राकांपा सांसद अमोल कोल्हे और अमृता फडणवीस ने लिया। राज ठाकरे ने कहा कि हमारे देश में कानून हैं, लेकिन व्यवस्था की कमी है। राज ठाकरे ने पुलिस को खुली छूट देने की बात कही।

Raj Thackeray shares his vision fo Maharashtrar as future Chief Minister at LMOTY 2023 | LMOTY 2023: राज ठाकरे ने भावी मुख्यमंत्री के रूप में महाराष्ट्र के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया, कही ऐसी बात

'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह में शामिल हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे

Highlights'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह 26 अप्रैल को हुआअमृता फडणवीस ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का साक्षात्कार लियाराज ठाकरे ने भावी मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया

Lokmat Maharashtrian of the Year Awards 2023: 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह 26 अप्रैल को वर्ली में एनएससीआई डोम में हो रहा है। इस समारोह में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी शामिल हुए। समारोह में राज ठाकरे का इंटरव्यू राकांपा सांसद अमोल कोल्हे और अमृता फडणवीस ने लिया। इस दौरान राज ठाकरे ने खुलकर कई सवालों के जवाब दिए।

साक्षात्कार के दौरान अमृता फडणवीस ने राज ठाकरे से पूछा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में छह महीने दिए गए तो वे क्या बदलाव करेंगे? इसके जवाब में अपनी चिर-परिचित शैली में राज ठाकरे ने जवाब दिया, मैं छह महीने, एक दिन या पांच दिन नहीं कह सकता। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आसानी से बदला जा सकता है। हमारे देश में कानून हैं, लेकिन व्यवस्था की कमी है। हमें जरूरत है कार्यों को सुचारू रूप से निष्पादित करने की। मुझे मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है।  उन्हें 48 घंटे दें और उन्हें महाराष्ट्र को साफ करने के लिए कहें। वे सब कुछ जानते हैं, लेकिन कोई आदेश नहीं है। अगर पुलिस को स्टैंड लेने के बाद जेल जाना पड़ेगा तो वे क्यों जाएंगे और किसके लिए जेल जाएंगे? एक अस्थायी नेता के लिए स्थायी रूप से जेल जाना क्या उचित है?"

इसके बाद अपनी राय व्यक्त करते हुए अमृता फडणवीस ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री की भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास असाधारण पुलिस अधिकारी हैं जो इस जिम्मेदारी को संभालने में सक्षम हैं।  अमृता फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र ऐसे कुशल अधिकारियों के लिए आभारी है। गर पुलिस को केवल 48 घंटों के लिए पूर्ण स्वतंत्रता दी जाती है तो वे मत्कार कर सकते हैं।

साक्षात्कार के दौरान, अमृता फडणवीस ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से पूछा कि अगर पत्नी शर्मिला ठाकरे राजनीति में आती हैं तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? कार्यक्रम में शामिल राज ठाकरे ने कहा कि अगर उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे सक्रिय राजनीति में आती हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है और मैं घर का काम करने के लिए तैयार हूँ। राज ठाकरे ने कहा कि भले ही वे मुझसे आगे निकल जाएं। मुझे कोई परेशानी नहीं होगी। आपको बाद में पता चलेगा कि राज ठाकरे इसे बर्दाश्त कर सकते हैं।

बता दें कि 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने सार्वजनिक सेवा - समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, चिकित्सा, उद्योग, खेल, कृषि, सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।  

Web Title: Raj Thackeray shares his vision fo Maharashtrar as future Chief Minister at LMOTY 2023

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे