लाइव न्यूज़ :

बाल ठाकरे का राज ठाकरे ने साझा किया पुराना वीडियो, लाउडस्पीकर पर शिवसेना संस्थापक ने दिया था ये बयान

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 4, 2022 12:09 IST

शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का एक पुराना वीडियो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में बाल ठाकरे को नमाज और मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर बोलते देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में बाल ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें ये कहते हुए भी सुना जा सकता है कि हमारी सरकार आई तो हम मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाएंगे।

मुंबई:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के लाउडस्पीकर के बारे में बात करते हुए एक पुराना वीडियो ट्वीट किया है। बता दें कि राज ठाकरे ने हाल-फिलहाल में लोगों से मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा चलाने की अपील की थी। बालासाहेब ठाकरे के इस पुराने वीडियो में उन्हें सड़कों पर नमाज और मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर बोलते देखा जा सकता है।

वीडियो में बाल ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें ये कहते हुए भी सुना जा सकता है कि हमारी सरकार आई तो हम मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाएंगे। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा-लाउडस्पीकर विवाद को लेकर राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। यही नहीं नवनीत राणा और रवि राणा भी राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के सामने हनुमान चालीसा का जाप करने की अपनी योजना के लिए सलाखों के पीछे हैं। 

मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है क्योंकि मंगलवार को एक खुली अपील में राज ठाकरे ने लोगों से बुधवार को मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा खेलने का आग्रह किया क्योंकि उनका 3 मई का अल्टीमेटम खत्म हो गया है। बुधवार को सुबह अजान के दौरान मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा चलाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वहीं, कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज ठाकरे सहित कई मनसे नेताओं को पुलिस ने एहतियात के तौर पर नोटिस जारी किया है। यही नहीं, मनसे के मुंबई कार्यालय से लाउडस्पीकर भी जब्त किए गए हैं। 

टॅग्स :राज ठाकरेबाल ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?