लाइव न्यूज़ :

RAIPUR CITY SOUTH result: 785 वोट से पीछे आकाश शर्मा?, भाजपा के पूर्व सांसद सुनील कुमार सोनी आगे, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 09:44 IST

RAIPUR CITY SOUTH result: भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था जिसके कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए हैं।उपचुनाव में 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। रायपुर शहर दक्षिण सीट पर सीधा मुकाबला है।

RAIPUR CITY SOUTH result: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह मतगणना शुरू की गई। इस सीट के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा के पूर्व महापौर सुनील कुमार सोनी 785 वोट से आगे हैं। आकाश शर्मा पीछे चल रहे है। ये आंकड़े शुरुआती रुझान है। राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में शुरू हुई। यहां सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए हैं।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच रायपुर शहर दक्षिण सीट पर सीधा मुकाबला है। इस सीट से भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था जिसके कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है।

रायपुर शहर दक्षिण सीट के लिए हुए उपचुनाव में 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, उसके बाद ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती की जाएगी। पूरी प्रक्रिया 19 दौर में होगी। उपचुनाव के लिए 30 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होने की संभावना है।

भाजपा ने रायपुर के पूर्व सांसद और पूर्व महापौर सुनील कुमार सोनी को मैदान में उतारा है, जबकि विपक्ष ने युवा चेहरे आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। शर्मा युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं। उपचुनाव के दौरान भाजपा की ओर से प्रचार का नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य रूप से किया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तथा पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख दीपक बैज ने मुख्य विपक्षी दल के लिए प्रचार किया। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में अग्रवाल ने रायपुर शहर दक्षिण सीट पर 1,09,263 वोट हासिल किए थे।

कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ राज्य में सबसे ज्यादा 67,719 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। पिछले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 90 में से 54 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट जीती थी। भाषा संजीव शोभना सिम्मी सिम्मी

टॅग्स :उपचुनावBJPकांग्रेसछत्तीसगढ़चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत