लाइव न्यूज़ :

Himachal pradesh Rains News: हिमाचल में बारिश कहर, चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध, मरने वालों की संख्या बढ़कर 48

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 14, 2023 19:49 IST

Himachal pradesh Rains News: उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कई शव बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपवित्र महीने के एक महत्वपूर्ण दिन पर पूजा करने के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ थी।शिव मंदिर के मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Himachal pradesh Rains News:हिमाचल प्रदेश में बारिश ने बुरा हाल कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 14 लोग शिमला के दो भूस्खलनों में मारे गए हैं। एक मंदिर में हुआ है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कई शव बरामद किए गए हैं। शिमला के समर हिल इलाके में शिव मंदिर के मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। सावन के पवित्र महीने के एक महत्वपूर्ण दिन पर पूजा करने के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ थी।

अधिकारियों ने कहा कि घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि यहां दूसरे भूस्खलन में फागली इलाके में मलबे से पांच शव निकाले गए हैं, जबकि 17 लोगों को बचाया गया है। बारिश के कारण कुछ जगह भूस्खलन हुए, जिसके चलते कई मुख्य सड़कें बंद हो गईं और कई घर ढह गए।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। शिमला के समर हिल इलाके में शिव मंदिर के मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। सावन का महीना होने के कारण हादसे के वक्त मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। शिमला में दो जगह भूस्खलन हुआ है और मंदिर के पास हुआ भूस्खलन उनमें से एक है। शिमला में भारी बारिश हो रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर और फागली इलाके में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हुआ और मलबे से नौ शवों को बाहर निकाला गया है। भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूल और कॉलेज को सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। राज्य के आपात अभियान केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद कर दी गयी हैं।

मौसम कार्यालय ने सोमवार को कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के 12 में से नौ जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है और मंगलवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। सोलन जिले के जादोन गांव में बादल फटने से रविवार रात एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में बादल फटने के बाद दो मकान बह गए।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमौसममौसम रिपोर्टशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?