लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: मध्यप्रदेश में झमाझम बरसात, बिजली गिरने व चमकने की चेतावनी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 27, 2020 15:11 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन, होशंगाबाद एवं भोपाल संभाग के जिलों में वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देगुना, कन्नौद, बागली, टोंकखुर्द, महीदपुर और भगवानपुरा में 5 सेमी बरसात दर्ज की गई.मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बरसात होगी.

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के एक बड़े हिस्से में इन दिनों झमाझम बरसात हो रही है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के एक बड़े हिस्से में भारी बरसात और बिजली गिरने-चमकने की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन, होशंगाबाद एवं भोपाल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

वर्षा के प्रमुख आंकड़े -

बीते 24 घंटों में भोपाल में 5, बड़वाह, सोनकच्छ, धार, खातेगांव में 11, देपालपुर, नौगांव में 10, पानसेमल में 9, बड़नगर, पन्ना में 8, बीना, कटनी, मुगावली, तिरला, भैंसदेही में 7, सेंधवा, अमला, ब्यावरा, भीमपुर, कुरवई, अशोकनगर, उदयनगर, निवास में 6, गुनौर, सिवनीमालवा, गुना, कन्नौद, बागली, टोंकखुर्द, महीदपुर और भगवानपुरा में 5 सेमी बरसात दर्ज की गई.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 घंटे में प्रदेश के इन जिलों में बरसात हो सकती है-

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बरसात होगी. इसके साथ ही शहडोल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर शहडोल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी-

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के रीवा, सिंगरौली, सीधी, छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया एवं बैतूल जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा हो सकती है.

इसके साथ ही भोपाल, होशंगााबद, रीवा, सागर, संभागों के जिलों में तथ  खण्डवा, खरगौन, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.

टॅग्स :मौसममध्य प्रदेशमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"