लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बारिश ने मचाई तबाही, रात भर रुकी रही वैष्णो देवी यात्रा, उधमपुर में दो की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 20, 2022 16:16 IST

उधमपुर जिले के मुत्तल इलाके के समोले गांव में भूस्खलन की वजह से मिट्टी का मकान गिर गया। मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और घर के मलबे से शवों को निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि देर रात हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य के लिए गांव में पहुंच गई थी।घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को मलबे से निकाला गया।भूस्खलन व वर्षा से शुक्रवार को रियासी स्थित तलवाड़ा विस्थापितों के 11 क्वार्टरों में पानी घुस गया।

जम्मू: बारिश ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर में तबाही मचाई है। भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी की यात्रा रात भर रुकी रही। पहली बार कटड़ा के लोगों ने बाण गंगा का रौद्र रूप भी देखा। तो उधमपुर में एक मकान ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि रियासी के तलवाड़ा में रह रहे विस्थापितों के क्वार्टरों में पानी ने घुस कर तबाही मचाई है। बारिश के कारण रोक दी गई वैष्णो देवी बहाल कर दी गई है। 

यात्रियों को पहले कटड़ा में ही रोक दिया गया था। कल मूसलाधार बारिश से यात्रा बाण गंगा में ही रोकनी पड़ी। ऊपर पहाड़ों पर हो रही बारिश का पानी बहकर रास्ते पर आ गया था। इसके बाद एहतिहाती कदम उठाते हुए श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोक दिया गया। हिमकोटि मार्ग भी पत्थर गिरने के कारण बंद रहा। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के कारण किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। यात्रा रोक दिए जाने के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया था।

यात्रा सुबह तक अस्थायी तौर पर रोकी गई और शनिवार सुबह मौसम व यात्रा मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित होने के बाद 5 बजे श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू करने की इजाजत दे दी गई। यात्रा आरंभ होते ही बाण गंगा मुख्य द्वार पर एक बार फिर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीइओ अंशुल गर्ग ने बताया कि बारिश के दौरान यात्रा मार्ग पर अचानक आई बाढ़ की वजह से किसी तरह की कोई क्षति नहीं पहुंची है।

इस बीच उधमपुर जिले के मुत्तल इलाके के समोले गांव में भूस्खलन की वजह से मिट्टी का मकान गिर गया। मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और घर के मलबे से शवों को निकाला। पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि देर रात हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य के लिए गांव में पहुंच गई थी। 

घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को मलबे से निकाला गया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत लाया घोषित कर दिया। दूसरी ओर भूस्खलन व वर्षा से शुक्रवार को रियासी स्थित तलवाड़ा विस्थापितों के 11 क्वार्टरों में पानी घुस गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। विस्थापित अपने बच्चों व बुजुर्गों को लेकर बाहर की तरफ भागने लगे। इन क्वार्टरों में रहने वाले विस्थापित बेघर हो गए हैं। उनका सारा सामान पानी व मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने इन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की बात कही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरवैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?