लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: हिंसक प्रदर्शनों में भारतीय रेलवे की 88 करोड़ की संपत्ति क्षतिग्रस्त, सबसे ज्यादा इस इलाके में नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2019 11:39 IST

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन में भारतीय रेलवे की 88 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में शनिवार को आरजेडी ने बिहार बंद का आवाहन किया है। बिहार में आज बंद समर्थकों ने जगह-जगह ट्रेनें रोकनी शुरू कर दी है।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन में भारतीय रेलवे की 88 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि करीब 72 करोड़ रुपये ईस्टर्न रेलवे जोन के, 13 करोड़ रुपये साउथ ईस्टर्न रेलवे जोन के और तीन करोड़ रुपये नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर जोन के नुकसान हुए हैं। सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है कि फिलहाल एनआरसी लागू करने की योजना नहीं है। अगर एनआरसी लागू की गई तो भी किसी को डरने की जरूरत नहीं है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में शनिवार को आरजेडी ने बिहार बंद का आवाहन किया है। उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में भी हालात तनावपूर्ण हैं। असम और पश्चिम बंगाल में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। इसके अलावा कई दक्षिण भारत के राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

बिहार में बंद समर्थकों ने जगह-जगह ट्रेनें रोकनी शुरू कर दी है। अररिया में आरजेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जोगबनी से कटिहार जा रही एक ट्रेन को रोक दिया। इस बीच दिल्ली में शुक्रवार को दरियागंज में हिंसक प्रदर्शन हुआ।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टबिहारभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर