लाइव न्यूज़ :

वाराणसी और उज्जैन के लिए जल्द लॉन्च होगी नई ट्रेन, महाकाल दर्शन के बाद रेलमंत्री ने की घोषणा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2020 11:34 IST

रेल मंत्री श्री गोयल श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती में शामिल हुए। वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा

Open in App
ठळक मुद्देडीआरएम को निर्देशित करते हुए 21 फरवरी महाशिवरात्रि से ट्रेन चलाने को कहा।रेल मंत्री ने पण्डे पुजारियों के आग्रह पर वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने विश्वनाथ की नगरी वाराणसी और महाकाल की नगरी उज्जैन के बीच एक रात्रि ट्रेन की घोषणा की है। रविवार को महाकाल के दर्शन के बाद रेलमंत्री ने यह घोषणा की। गोयल अपनी पत्नी सीमा के साथ सुबह 4 बजे से 6 बजे तक होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए।

भस्मार्ती के उपरांत गोयल ने मंदिर गर्भगृह में महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अभिषेक किया। पूजन अभिषेक मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य व पुजारी आशीष शर्मा ने सम्पन्न करवाया। इस दौरान उज्जैन सांसद श्री अनिल फिरोजिया , मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री आर.के.तिवारी आदि उपस्थित थे।

पीयूष गोयल लगभग 2 घंटे से अधिक मन्दिर में रहे। रेल मंत्री ने पण्डे पुजारियों के आग्रह पर वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की। डीआरएम को निर्देशित करते हुए 21 फरवरी महाशिवरात्रि से ट्रेन चलाने को कहा। संभवतः यह ट्रेन इंदौर से वाराणसी के लिए चलेगी।

टॅग्स :पीयूष गोयलमहाकालेश्वर मंदिरउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया