लाइव न्यूज़ :

रेलवे के कल्याण निरीक्षक रिश्वत की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:44 IST

Open in App

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नागपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के एक कल्याण निरीक्षक को उस गेटकीपर की पत्नी से बकाया पेंशन के भुगतान को लेकर 2.4 लाख रुपये की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसका अप्रैल में निधन हो गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर सीबीआई ने जाल बिछाया और अनूप कुमार अवाडे को 2.4 लाख रुपये की कथित रिश्वत का आंशिक भुगतान प्राप्त करने के दौरान रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।सीबीआई प्रवक्ता जोशी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता के पति एसईसीआर, नागपुर में एक गेटकीपर के रूप में कार्यरत थे और उनकी गत 19 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। आरोप लगाया गया था कि एसईसीआर, नागपुर के कल्याण निरीक्षक ने उनके पति की सेवा एवं पेंशन लाभ के साथ ही उनके बेटे को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए प्रक्रिया को पूरी करने के लिए 2.4 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।’’उन्होंने कहा कि आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप