लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में सफर करने से पहले जान लीजिए रेलवे की सलाह, अब अधिक सामान ले जाने पर देना होगा किराया

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 2, 2022 14:24 IST

रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके अनुसार अब ट्रेन में सफर के दौरान अतिरिक्त सामान ले जाने पर यात्रियों को इसके लिए भुगतान करना होगा। ऐसे में रेलवे द्वारा यात्रियों को ज्यादा सामान न ले जाने की सलाह दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे रेलवे द्वारा ज्यादा सामान ले जा रहे यात्रियों को लगेज बुक करने की सलाह दी गई है।सफर के दौरान यात्री ट्रेन में 40 से 70 किलोग्राम तक का सामान ही लेकर यात्रा कर सकते हैं।

रेल यात्रियों को अब सफर के दौरान ज्यादा सामान ले जाना महंगा पड़ सकता है। दरअसल, रेलवे द्वारा सामान ज्यादा हो जाने पर पार्सल कार्यालय से लगेज बुक कराने की सलाह दी गई है। अब लगेज में सामान बुक करवाकर सामान ले जाने की सलाह रेलवे ने यात्रियों को दी है। दरअसल, रेल हमेशा से ही देश में लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए यात्रियों की पहली पसंद रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेन के सफर के दौरान न सिर्फ यात्री ज्यादा सामान ले जा पाते हैं, बल्कि यह साधन सस्ता भी पड़ता है। 

हालांकि, यात्रियों के ज्यादा सामान की वजह से दूसरे यात्रियों को काफी असुविधा भी होती है। ऐसे में रेलवे द्वारा ज्यादा सामान ले जा रहे यात्रियों को लगेज बुक करने की सलाह दी गई है। इसी क्रम में रेल मंत्रायल ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लोगों को यात्रा के दौरान अधिक सामान न ले जाने की सलाह दी है। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अगर सामान होगा ज्यादा, तो सफर का आनंद होगा आधा! अधिक सामान ले कर रेल यात्रा ना करें। सामान अधिक होने पर पार्सल कार्यालय जा कर लगेज बुक कराएं।"

रेलवे द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार, सफर के दौरान यात्री ट्रेन में 40 से 70 किलोग्राम तक का सामान ही लेकर यात्रा कर सकते हैं। यदि इससे ज्यादा सामान लेकर यात्री सफर करते हैं तो उन्हें अलग से इसके लिए किराया देना पड़ेगा। मालूम हो, सामान का वजन रेलवे के कोच के अनुसार अलग निर्धारित है। ऐसे में अगर यात्री स्लीपर कोच से सफर कर रहा है तो वो अपने साथ 40 किलोग्राम तक सामान ले जा सकता है। वहीं, अगर कोई यात्री फर्स्ट क्लास एसी से यात्रा कर रहा है तो वो 70 किलो तक सामान ले जा सकता है। 

टॅग्स :RailwaysRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतहोली से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, अब यात्रियों के लिए सफर करना आसान

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?