लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ‘सरबत दा भला एक्सप्रेस’ ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, नयी दिल्ली से सुल्तानपुर लोधी होते हुए लोहियां खास तक जाएगी

By भाषा | Updated: October 4, 2019 15:31 IST

समारोह में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और हरसिमरत कौर बादल मौजूद थे। गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर ट्रेन का नया नामकरण करने का अनुरोध केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर ट्रेन का नया नामकरण करने का अनुरोध केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किया था। बादल ने ट्रेन का नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए गोयल को धन्यवाद दिया

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को यहां नयी दिल्ली से लोहियां खास जाने वाली ‘सरबत दा भला एक्सप्रेस’ ट्रेन को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पहले नयी दिल्ली-लुधियाना इंटरसिटी के नाम से जानी जाने वाली यह ट्रेन अब पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी होते हुए जालंधर में लोहियां खास तक जाएगी।

समारोह में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और हरसिमरत कौर बादल मौजूद थे। गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर ट्रेन का नया नामकरण करने का अनुरोध केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किया था।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कल ही वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गयी जो श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी तक लेकर जाएगी और आज यह ट्रेन तीर्थयात्रियों को सुल्तानपुर लोधी तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा तीर्थों से जोड़ने से अधिक पवित्र कार्य और कुछ नहीं हो सकता।

बादल ने ट्रेन का नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए गोयल को धन्यवाद दिया और कहा कि पंजाब के लोगों के लिए यह भावनाओं ने जुड़ा हुआ मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ‘सरबत दा भला’ या सभी का कल्याण गुरु नानक देव की शिक्षा का मूल है, इसीलिए ट्रेन का यह नामकरण किया गया। बठिंडा से सांसद बादल ने कहा कि सिखों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है।

उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में गुरु नानक ने अपने जीवन के 14 वर्ष गुजारे थे और सभी समुदायों के एक होने की शिक्षा दी थी। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि यह ट्रेन दिल्ली के निवासियों के लिए उपहार है। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली स्टेशन से एयरपोर्ट मेट्रो और येलो लाइन को जोड़ने के लिए ‘स्काईवॉक’ पुल बनाया जाएगा।

रेल मंत्री गोयल ने गुरु नानक को शांति का दूत बताते हुए कहा कि गुरु नानक की 550वीं जयंती मनाने की खुशी अकल्पनीय है। ट्रेन को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को प्रातः 6.30 बजे रवाना किया गया और वह सुल्तानपुर लोधी अपरान्ह 2.38 बजे पहुंचेगी। 

टॅग्स :पीयूष गोयलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?